राष्ट्रीय सचिव धनखड़ ने कहा कि आज पूरा देश बड़े ही गर्व और गौरव के साथ ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूरे होने का उत्सव मना रहा है। लौह पुरुष सरदार पटेल की 150 वीं जयंती मना रहा है। ये सभी कार्यक्रम देश की एकता और अखंडता को मजबूत करते हैं। देश की संस्कृति और मूल संस्कारों से युवाओं को जोड़ने कार्य करते हैं। वंदे मातरम गीत हमें वीरता और बलिदान की याद दिलाता है, और आज इस उत्सव के माध्यम से हमें यह संकल्प लेना है कि हम सिर्फ़ वंदे मातरम नहीं गाते, बल्कि भारत माता की वंदना करते हैं और उनके गौरव के लिए हमेशा समर्पित रहेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकसित भारत के मार्ग पर अग्रसर है और हमें भी इस अभियान का सक्रिय भागीदार बनना चाहिए।
कार्यक्रम को राजस्थान सरकार में मंत्री सुमित गोदारा ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर सौरभ सारस्वत प्रदेश संयोजक विधि प्रकोष्ठ राजस्थान, सुमन छाजेड जिला अध्यक्ष बीकानेर, श्याम पंचारिया जिला अध्यक्ष बीकानेर देहात, जेठानंद व्यास विधायक बीकानेर, सिद्धि कुमारी विधायक बीकानेर पूर्व सहित अनेक गणमान्य लोगों ने बीकानेर पहुंचने पर भाजपा के राष्ट्रीय सचिव औमप्रकाश धनखड़ का जोरदार स्वागत किया।
पढ़ने के लिए धन्यवाद
आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।