Follow

यूआईडीएआई क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़ ने नया आधार सेवा केंद्र का शुरू किया संचालन

चंडीगढ़, 05 दिसंबर : यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) के क्षेत्रीय कार्यालय, चंडीगढ़ ने ई एंड यू डिवीजन के निरंतर मार्गदर्शन और सहयोग के साथ चंडीगढ़ में नया आधार सेवा केंद्र (ASK) सफलतापूर्वक संचालित कर दिया है। यह उल्लेखनीय है कि यह केंद्र 05.12.2025 से पूर्ण रूप से कार्यात्मक हो गया है, जो निर्धारित लक्ष्य तिथि से 10 दिन पहले है। यह समयबद्ध कार्य निष्पादन की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। नए आधार सेवा केंद्र का उद्घाटन जगदीश कुमार, निदेशक UIDAI द्वारा किया गया, जिनके साथ तजिंदर पाल सिंह, उप निदेशक UIDAI उपस्थित थे। उनकी दूरदर्शिता और नेतृत्व क्षेत्र में जन-केंद्रित आधार सेवाओं को और सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण रहे हैं। 

नया ASK अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है और चंडीगढ़ एवं आसपास के क्षेत्रों के निवासियों को आधार नामांकन और अद्यतन सेवाएं सुगमता से उपलब्ध कराने में सक्षम होगा। इससे लोगों को बेहतर पहुंच, कम प्रतीक्षा समय और अधिक सुव्यवस्थित सेवा अनुभव प्राप्त होगा। यूआईडीएआई क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़ सेवा प्रदाता बीएलएस इंटरनेशनल को उनके उत्कृष्ट समन्वय, दक्ष कार्यप्रणाली और समय से पूर्व परियोजना को पूरा करने के लिए हार्दिक सराहना प्रकट करता है। उनकी सक्रियता इस उपलब्धि का मुख्य आधार रही है। यह विस्तार नागरिकों को विश्वसनीय, सुलभ और जन-केंद्रित आधार सेवाएं उपलब्ध कराने के UIDAI के संकल्प को पुनः सुदृढ़ करता है।

 

Advertisement

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
↑
Tap to Refresh