Follow

हरियाणा में गैस और ईंधन की नहीं है कोई कमी : मंत्री राजेश नागर

खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री श्री राजेश नागर ने प्रशासन सहित गैस एजेंसी अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

गैस की कालाबाजारी पर सरकार सख्तफरीदाबाद सहित प्रदेश में 9 पर एफआईआर दर्ज

न्यूज़म ब्यूरो

चंडीगढ़, 26 मार्च। हरियाणा के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने कहा कि प्रदेश में गैस और ईंधन की कोई कमी नहीं है और आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है।

उन्होंने कहा कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा अफवाहें फैलाकर अनावश्यक घबराहट पैदा करने की कोशिश की जा रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने जनता से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें।

Advertisement

मंत्री ने यह बात आज फरीदाबाद के सेक्टर-12 में गैस और ईंधन आपूर्ति की वर्तमान स्थिति को लेकर आयोजित की गई समीक्षा बैठक में की। इस दौरान जिला के वरिष्ठ अधिकारियों ने क्षेत्र में एलपीजी गैस और पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता को लेकर विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। इसके अतिरिक्त हिंदुस्तान पेट्रोलियम तथा भारत पेट्रोलियम के प्रतिनिधि, विभिन्न गैस एजेंसियों के संचालक भी शामिल हुए।

खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने कहा कि गैस की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सरकार कड़ी कार्रवाई कर रही है। फरीदाबाद सहित अब तक पूरे प्रदेश में 9 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा चुकी है और आगे भी इस तरह की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नियमित निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को तुरंत रोका जा सके।

उन्होंने कहा कि सरकार आम जनता की सुविधा और आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रशासन, तेल कंपनियों और गैस एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर किसी भी संभावित समस्या का समय रहते समाधान किया जाएगा।

बैठक में उपायुक्त आयुष सिन्हा, डीसीपी जयवीर राठी, सीटीएम अंकित कुमार व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
Tap to Refresh