बेदी ने आडिटोरियम के प्रांगण में लगे स्टाल व प्रदर्शनी का किया अवलोकन
पंचकूला : हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने राज्यस्तरीय युवा महोत्सव 2025 के समापन अवसर पर सैक्टर.5 स्थित इंद्रधनुष आडिटोरियम में मुख्यअतिथि के रूप में शिरकत की और कहा कि इस उत्सव ने युवाओं की उर्जाए प्रतिभा और संस्कारों की जीवंत झलक को निखारा है। बेदी ने कहा कि राज्य युवा महोत्सव 2025 के इस ऐतिहासिक समापन के अवसर पर जो युवा साथी इस मंच तक पहुँचे वे भी बहुत बधाई व शुभकामनाओं के पात्र हैं। उन्होने कहा कि यह समापन समारोह इस युवा महोत्सव का न केवल अंतिम पड़ाव हैए अपितु एक सन्देश भी है. ये सन्देश है पूरे विश्व कोए कि हरियाणा का युवा अपने साहसए प्रतिभा और शौर्य के बल पर न केवल हरियाणा को बल्कि पूरे भारत को एक नई दिशा की ओर ले जा सकता है।

बेदी ने कहा कि किसी भी राष्ट्र को उसकी बड़ी बड़ी इमारतें महान नहीं बनाती बल्कि उसे महान बनाता है युवाओं की शक्ति व चरित्र। देश की महानता के इस यज्ञ में आहुति डालती है आपके संकल्प और श्रम की। आज संपन्न हुए इस महोत्सव में मैंने ये तो निश्चित रूप से अनुभव किया है कि न तो हमारे युवाओं में संकल्प की कमी है और न ही वे मेहनत करने में किसी प्रकार की कमी रहने देंगें।

उपलब्ध सबको ज्ञान हो उद्देश्य जन कल्याण हो
हर हाथ रोजगार हो सशक्त नौजवान हो।

उन्होने कहा कि वे मुख्यमंत्री नायब सैनी का भी हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त करते हैं। यह उनके दूरदर्शी नेतृत्व का ही कमाल है जिसने हरियाणा को देश के अग्रणी राज्यों की पंक्ति में लाकर खड़ा कर दिया। उन्होंने युवा कल्याण के लिए जो भी योजनाएं चलाई हैए उनका क्रियान्वन भी सुनिश्चित किया है उन्होंने ये भी सुनिश्चित किया है कि ये योजनाएं केवल फाइलो तक ही सीमित न रहेए बल्कि हर जरुरतमंद युवा तक इसका लाभ पहुँचेए और सरकार का ये भी संकल्प है कि हम सब उन योजनाओं को युवाओं तक पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। हम हर युवा के जीवन को दिशा देने का कार्य कर रहे हैं। आज तक लोग हरियाणा को सिर्फ खेलों और खेतों का प्रदेश समझते थेए पर मुख्यमंत्री ने यह साबित कर दिया कि हम संस्कृतिए साहित्यए विज्ञान या उद्यमिता में किसी से भी कम नहीं। उन्होने कहा कि इस महोत्सव में आप लोगों की प्रतिभा और उर्जा को देखकर पूर्ण विश्वासए गर्व और आत्मसम्मान के साथ यह कह सकता हूँ कि हरियाणा का युवा किसी भी क्षेत्र में कम नहीं है व प्रधानमंत्री जी के विकसित भारत के सपने को साकार करने में हरियाणा ही सबसे अग्रणी भूमिका अदा करेगा।

हरियाणा सरकार का समाजिक न्याय एवंम अधिकारिता विभाग, जिसकी जिम्मेवारी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उन्हें सौंपी हुई है, अनेकों छात्रवृति, जन कल्याण तथा युवा कल्याण की योजनाएं चला रहा है, जो युवाओं को भी हर तरह से समर्थ और सशक्त बनाने का कार्य कर रही है। इन योजनाओं से उन युवाओं को भी आगे बढ़ाने हेतु बराबर के अवसर मिल रहें है, जो आर्थिक या सामाजिक रूप से कमजोर वर्गों से संबंध रखते है। हरियाणा का किसान मजबूत होगा तो भारत की थाली मजबूत होगी। हरियाणा का खिलाड़ी मजबूत होगा तो तिरंगा विश्व में सबसे ऊँचा लहराएगा। हरियाणा का युवा मजबूत होगा तो भारत विश्वगुरु बनेगा।

बेदी ने कहा कि आज यह मंच शांत हो जाएगा, पर आपकी उड़ान नहीं रुकनी चाहिए। यह रोशनी मंद जाएगी, पर आपके भीतर की ज्योति जलती रहनी चाहिए। यह महोत्सव समाप्त हो रहा है. पर आपका संघर्ष, आपका संकल्प और आपकी साधना आज से और भी तेज होनी चाहिए।
इससे पूर्व सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने इंद्रधनुष आडिटोरियम के प्रांगण में लगे स्टाल व प्रदर्शनी का अवलोकन किया। एग्रोटैक पर लगे सिरसा के बच्चों के स्टाल पर बेदी ने बच्चों से भी जानकारी प्राप्त की और उनकी सराहना की। बेदी ने विभिन्न कार्यक्रमों में उत्कृठ प्रदर्शन के लिए प्रथमए द्वितिय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को मौमेंटो व नकद ईनाम देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर छात्राओं ने हरियाणवी व सांस्कृतिक प्रस्तुति के माध्यम से माहौल को रंगारंग कर दिया। बेदी ने बच्चों की प्रस्तुति के लिए उनकी सराहना की और सम्मानित किया।
इस अवसर पर युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता विभाग प्रधान सचिव राजीव रंजन, विभाग में मुख्यमंत्री के सलाहाकार लेफ्टिनेंट जनरल सेवानिवृत जे एस नैन, महानिदेशक कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण डा विवेक अग्रवाल, कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण अतिरिक्त निदेशक डा वन्दना दिसोदिया समारोह में उपस्थित थे।