Follow

युवा सम्मेलन की तैयारियों में ज़ोर शोर से जुटी हरियाणा विधानसभा और उच्चतर शिक्षा विभाग

Listen to this article

21 मार्च को मुरथल स्थित दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में होगा भव्य आयोजन

न्यूज़म ब्यूरो

सोनीपत, 10 मार्च : हरियाणा विधानसभा की पहल पर युवाओं को लोकतांत्रिक व्यवस्था, जनप्रतिनिधित्व और राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया से जोडऩे के उद्देश्य से 21 मार्च को सोनीपत के मुरथल स्थित दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आयोजित होने जा रहे युवा सम्मेलन की तैयारियां ज़ोर शोर से जारी हैं। इस महत्वपूर्ण आयोजन को सफल बनाने के लिए मंगलवार को हरियाणा विधान सभा सचिवालय के अधिकारियों ने सोनीपत जिला प्रशासन तथा विश्वविद्यालय प्रशासन के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक की।

Advertisement

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण के मार्गदर्शन एवं निर्देशानुसार आयोजित होने वाले इस युवा सम्मेलन में सोनीपत जिले के विभिन्न  विश्वविद्यालयों तथा लगभग 20 महाविद्यालयों से बड़ी संख्या में विद्यार्थी भाग लेंगे। सम्मेलन में राज्यसभा के उप-सभापति हरिवंश मुख्यातिथि होंगे और युवाओं से प्रेरणादायक विचार साझा करेंगे। इस मौके पर राज्यसभा के महासचिव पीसी मोदी भी उपस्थित रहेंगे।

यह सम्मेलन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन विकसित भारत 2047 और ‘एक राष्ट्र-एक विधायिका’ का स्वप्न साकार करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। मंगलवार को उच्चतर शिक्षा विभाग के महानिदेशक श्रीनिवासन नारायणन की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सम्मेलन की तैयारियों से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. श्रीप्रकाश, उप-मंडल अधिकारी (एसडीएम) सुभाष चंद्र, उच्चतर शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. अजीत सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

What are your Feelings
Advertisement
Tap to Refresh