Follow

सोनम वांगचुक का साथ देकर युवाओं के भविष्य की लड़ाई को दें मजबूती : दुष्यंत चौटाला

जेजेपी ने चौ. देवीलाल और भीमराव अंबेडकर की तस्वीर व ग्रंथ भेंट करके सोनम वांगचुक का बढ़ाया हौसला 

जंतर-मंतर पर जाकर दुष्यंत और दिग्विजय चौटाला ने सोनम वांगचुक के संघर्ष का किया समर्थन

न्यूज़म ब्यूरो

नई दिल्ली, 17 जुलाई। जननायक जनता पार्टी ने शिक्षा के क्षेत्र में सुधार की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक का समर्थन किया है। शुक्रवार को हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटालाजेजेपी युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला व अन्य वरिष्ठ जेजेपी नेताओं ने दिल्ली के जंतर-मंतर स्थित धरना स्थल पर पहुंचकर सोनम वांगचुक के संघर्ष का समर्थन किया और उनका कुशलक्षेम जाना। इस दौरान जेजेपी नेताओं ने सोनम वांगचुक को संघर्ष की मिसाल जननायक चौधरी देवीलाल और संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की तस्वीर और जननायक ग्रंथ भेंट करके उनका हौसला बढ़ाया और उन्हें भरोसा दिलाया कि जेजेपी का प्रत्येक कार्यकर्ता उनके साथ खड़ा है। साथ ही जेजेपी नेताओं ने 20 दिनों के अनशन के बाद लगातार सोनम वांगचुक के गिरते स्वास्थ्य पर गहरी चिंता व्यक्त की।

Advertisement

पत्रकारों से रूबरू होते हुए पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि यह जन आंदोलन अपने उद्देश्य को अवश्य प्राप्त करेगालेकिन सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उनसे विनम्र आग्रह किया है कि वे अपना अनशन विराम दें और इस संघर्ष को सामूहिक शक्तिजनसमर्थन और लोकतांत्रिक प्रयासों के साथ आगे बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि एक सशक्त आंदोलन के लिए नेतृत्व का स्वस्थ और सुरक्षित रहना उतना ही आवश्यक है। साथ ही दुष्यंत चौटाला ने सभी से आह्वान किया कि सभी सोनम वांगचुक का साथ देकर युवाओं के भविष्य की लड़ाई को मजबूती दें।

वहीं जेजेपी युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने सोनम वांगचुक की सभी मांगों को जायज बताया और कहा कि युवाओं के हित में आज देश की खराब शिक्षा व्यवस्था को बदलने की बात हो रही है इसलिए जेजेपी मजबूती के साथ वांगचुक के साथ खड़ी है और 20 जुलाई को होने वाले संसद मार्च को जेजेपी का पूरा समर्थन रहेगा। दिग्विजय ने कहा कि भूख हड़ताल के कारण दिनों-दिन सोनम वांगचुक की तबीयत बिगड़ती जा रही हैलेकिन सत्ता में बैठे अहंकारी लोगों में जरा भी इंसानियत नहीं बची है। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि जब शासन सिर्फ भेदभाव करें और न्याय न करें तब एक इंसान इसके खिलाफ संघर्ष की लौ पर तप रहा हो और सरकार उसकी सुध न लें तो उस सरकार से और क्या उम्मीद की जा सकती हैइस अवसर पर जेजेपी राष्ट्रीय महासचिव देवेंद्र कादियानदिल्ली जेजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिनेश डागरचंद्रभान राठीसुहागवीरसुरेंद्र ठाकरानउपेंद्र कादियानराजू पाईदीपक डागरइनसो प्रदेश अध्यक्ष दीपक मलिकरंजीता सिंहमोन्टी आदि मौजूद रहे।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
Tap to Refresh