डॉ आराधना
चंडीगढ़- हरियाणा के राज्यपाल प्रो0 असीम कुमार घोष ने आज राज्य स्तरीय 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर अंबाला में ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। इससे पूर्व उन्होंने पुलिस लाईन परिसर में स्थित शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को नमन कर श्रद्धाजंली अर्पित की। इस अवसर पर महामहिम राज्यपाल ने आकाश में गुब्बारे छोडक़र स्वतंत्रता दिवस की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने समारोह में युद्ध वीरांगनाओं, स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों, आपातकालीन व हिन्दी आंदोलन में भाग लेने वाले महानुभावों को भी सम्मानित किया। महामहिम राज्यपाल प्रो0 असीम कुमार घोष ने अपने संदेश में कहा कि आपको स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। मैं दिन-रात देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले जवानों को स्वतंत्रता दिवस की विशेष रूप से बधाई देता हूं।
पढ़ने के लिए धन्यवाद
आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।