Follow

UP में SIR : सर्वाधिक वोट लखनऊ में कटे

Listen to this article

लखनऊ। चुनाव आयोग ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) में गणना फॉर्म भरकर जमा करने की अवधि समाप्त होने के बाद मतदाताओं के आधिकारिक आंकड़े जारी कर दिए हैं। सबसे ज्यादा वोट लखनऊ, गाजियाबाद, बलरामपुर, कानपुर नगर और मेरठ में कम हुए हैं।

आयोग के आंकड़ों के अनुसार, सबसे ज्यादा 30.05 प्रतिशत मतदाता लखनऊ में कम हुए हैं। गाजियाबाद में यह आंकड़ा 28.83 प्रतिशत, बलरामपुर में 25.98 प्रतिशत, कानपुर नगर में 25.50 प्रतिशत और मेरठ में 24.66 प्रतिशत है। प्रदेश में सूची से नाम कटने वाले मतदाताओं की संख्या 2 करोड़ 88 लाख 75 हजार 230 है। आयोग ने नाम कटने के कारण भी स्पष्ट कर दिए हैं।

चुनाव आयोग नाम काटने के बाद कच्ची मतदाता सूची 31 दिसंबर को प्रकाशित करेगा। उसके बाद इन पर आपत्ति व दावे लिए जाएंगे।

Advertisement

 

यूपी में एसआईआर में शामिल कुल मतदाता : 154430092

मतदाता जिनके गणना प्रपत्र डिजिटाइज किए गए : 125555984

मतदाता जिनके गणना प्रपत्र वापस नहीं आए : 28875230

मृतक : 4623796

अनुपस्थित : 7952190

स्थानांतरित : 12977472

पहले से पंजीकृत : 2547207

अन्य कारण :774472

 

वह जिले जहां 20 प्रतिशत से ज्यादा कटे वोट :

लखनऊ : 30.05%,

गाजियाबाद : 28.83%,

बलरामपुर : 25.98%,

कानपुर नगर : 25.50%,

मेरठ : 24.66%,

प्रयागराज : 24.64%,

गौतमबुद्धनगर : 23.98%,

आगरा : 23.25%,

हापुड़ : 22.30%,

शाहजहांपुर : 21.76%,

कन्नौज : 21.57%,

बरेली : 20.99%,

फर्रुखाबाद : 20.81%,

बहराइच : 20.44%,

बदायूं : 20.39%,

सिद्धार्थनगर : 20.33%,

संभल : 20.29%

 

What are your Feelings
Advertisement
Tap to Refresh