Follow

जन्मदिन पर फैंस से नहीं मिलेंगे शाहरुख खान

सुची शुक्ला

मुंबई, 28 अक्टूबर। बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान 2 नवंबर को अपना 61वां जन्मदिन मनाने वाले हैं। हर साल इस खास मौके पर उनके प्रशंसक मुंबई स्थित उनके घर ‘मन्नत’ के बाहर जमा होकर उनकी एक झलक पाने का इंतजार करते हैं। हालांकि, इस बार प्रशंसकों को निराशा हो सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहरुख इस साल जन्मदिन पर प्रशंसकों के साथ अपनी सालाना मुलाकात नहीं कर पाएंगे। बताया जा रहा है कि वह अपनी आगामी फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग के सिलसिले में लंदन में रह सकते हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, 2 नवंबर को शाहरुख के जन्मदिन के मौके पर फिल्म ‘किंग’ के एक गाने की शूटिंग निर्धारित है। ऐसे में अभिनेता अपने व्यस्त कार्यक्रम के कारण मुंबई में प्रशंसकों से मुलाकात नहीं कर सकेंगे। हालांकि, उनके चाहने वालों के लिए राहत की खबर यह है कि फिल्म की रिलीज से पहले उनके साथ मुलाकात का एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाने की संभावना है। सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि यह कार्यक्रम 23 दिसंबर को हो सकता है, यानी फिल्म की रिलीज से एक दिन पहले। हालांकि, इस संबंध में अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही ‘किंग’ में शाहरुख एक अलग अंदाज में नजर आएंगे। फिल्म में सुहाना खान, दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी भी अहम भूमिकाओं में हैं। हाल ही में फिल्म से शाहरुख का नया पोस्टर जारी किया गया, जिसमें उनका एक्शन अवतार चर्चा में रहा। ‘किंग’ 24 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Advertisement

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
↑
Tap to Refresh