Follow

सालासर धाम के दर्शन कर निहाल हो गए सफाई मित्र : महापौर कुलभूषण गोयल

Listen to this article

पंचकूला। शहर के सफाई मित्रों को पंचकूला के महापौर कुलभूषण गोयल ने सालासर धाम के दर्शन करवाए। धार्मिक बस यात्रा में इन सफाई मित्रों को सालासर धाम भेजा गया। बस में श्रद्धालु बाबा हनुमान जी और श्याम के भजन गाते हुए गए। उनका उत्साह देखते ही बन रहा था। इससे पूर्व ही एक बार सफाई मित्रों के महापौर कुलभूषण गोयल ने विशेष बस की व्यवस्था की थी। कुलभूषण गोयल ने बताया कि सफाई मित्रों का हमारे शहर में सबसे महत्वपूर्ण योगदान है। उनके कारण ही हम साफ-स्वच्छ शहर में रह पाते हैं, इसलिए उन्होंने इनके लिए विशेष यात्रा का प्रबंध किया था। दो दिवसीय यात्रा के बाद लौटे श्रद्धालुओं ने पंचकूला के महापौर कुलभूषण गोयल का आभार व्यक्त किया। 

गोयल ने बताया कि पंचकूला में सेवानिवृत्त लोगों की संख्या बहुत अधिक है और उन्हें धार्मिक स्थलों पर ले जाने के लिए यह बस यात्रा शुरू की गई थी, जिसमें हर सप्ताह लगभग 35 लोगों को धार्मिक यात्रा करवाई जा रही है। लोग इस यात्रा से काफी प्रसन्न है और अपने परिवार एवं साथियों के साथ सप्ताहांत में धार्मिक स्थलों पर घूमकर प्रभु के दर्शन कर लेते हैं। बस माता मनसा देवी गोधाम पंचकूला मनसा देवी कंपलेक्स से चलेगी और वापिस यात्रियों को यहीं पर छोड़ेगी। बुजुर्ग इस यात्रा का लाभ अवश्य उठाएं। यात्रियों से आने-जाने का कोई भी किराया नहीं लिया जाता।

What are your Feelings
Advertisement
Advertisement
Tap to Refresh