Follow

”राहुल गांधी को पता नहीं कहां से आती आकाशवाणी, वो बार-बार भड़काने वाले दे रहे बयान : विज

शिक्षा क्षेत्र में जितना सुधार भाजपा सरकार के समय हुआ उतना आज से पहले कभी नहीं हुआ : मंत्री अनिल विज

न्यूज़म ब्यूरो

अम्बाला, 26 जून। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर कड़ा पलटवार करते हुए कहा कि “राहुल गांधी बार-बार ऐसे बयान देते हैं कि लोग भड़क जाए, कभी वो जैन-जी को भड़काना चाहते है, तो कभी विद्यार्थियों को भड़काना चाहते हैं। शिक्षामंत्री जी ने छात्रों के बारे में ऐसा कभी नहीं कहा, राहुल गांधी को पता नहीं कहा से आकाशवाणी आती है”।

विज कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान व भाजपा सरकार पर की गई टिप्पणी तथा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा देने की मांग के प्रश्न पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी डिप्रेशन के शिकार है और उन्हें हर तरफ अंधेरा ही अंधेरा नजर आता है, शिक्षा क्षेत्र में जितना सुधार भारतीय जनता पार्टी की सरकार आने के बाद हुआ है। उतना आज से पहले कभी नहीं हुआ।

Advertisement

‘प्रदेश सरकार अपराधियों पर कस रही नकेल, विदेशों से भी कई गैंगस्टरों को पकड़ यहां लाया गया’ : अनिल विज

हरियाणा में अपराधियों के एनकाउंटरों को लेकर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार पूरी तरह से अपराधियों पर नकेल डालने की कोशिश कर रही है और कई गैंगस्टरों को विदेशों से पकड़कर यहां लाया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार पूरी तरह से अपराधियों पर नकेल कस रही है।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
Tap to Refresh