Follow

PWD मंत्री रणबीर गंगवा ने किया सड़क निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण

Listen to this article

प्रदेशभर में सड़क नेटवर्क को मजबूत और टिकाऊ बनाना सरकार की प्राथमिकता, गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं : रणबीर गंगवा

न्यूज़म ब्यूरो

चंडीगढ़, 22 मार्च : हरियाणा के लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि सरकार प्रदेश के सड़क नेटवर्क को मजबूत, सुरक्षित और आधुनिक बनाने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य कर रही है। राज्य के हर क्षेत्र में बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने के लिए नई सड़कों का निर्माण, पुरानी सड़कों का सुदृढ़ीकरण तथा आधारभूत ढांचे को उन्नत करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को बेहतर और सुगम यातायात सुविधा उपलब्ध हो, जिससे विकास को और गति मिले।

Advertisement

इसी क्रम में मंत्री ने आज हिसार जिला में खरकड़ी से खोखा तक चल रहे सड़क निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मौके निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की बारीकी से जांच की तथा संबंधित अधिकारियों और कार्यकारी एजेंसियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या घटिया सामग्री को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में केवल निर्धारित मानकों के अनुरूप उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री का उपयोग सुनिश्चित किया जाए, ताकि सड़कों की मजबूती, सुरक्षा और दीर्घकालिक टिकाऊपन सुनिश्चित हो सके।

उन्होंने कहा कि सड़कें किसी भी राज्य के विकास की रीढ़ होती हैं और मजबूत सड़क नेटवर्क से न केवल आवागमन सुगम होता है, बल्कि व्यापार, उद्योग और अन्य आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलता है। इसलिए सरकार इस दिशा में पूरी गंभीरता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

मंत्री ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि सभी परियोजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए और कार्यों को तय समय सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसी भी स्तर पर अनियमितता, लापरवाही या गुणवत्ता में कमी पाई जाती है तो संबंधित अधिकारियों एवं एजेंसियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

 

What are your Feelings
Advertisement
Tap to Refresh