न्यूज़म ब्यूरो
प्रयागराज। PCS Jyoti Maurya और उनके पति Alok Maurya के बीच चल रहे विवाद में नया मोड़ आ गया है। आलोक मौर्या ने आरोप लगाया है कि सोमवार रात उन पर हमला कर अपहरण की कोशिश की गई। उन्होंने कर्नलगंज थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
आलोक के मुताबिक, रात करीब 10:30 बजे वह पुलिस लाइन के पीछे स्थित अपनी कॉलोनी के बाहर टहल रहे थे और मोबाइल पर दोस्तों से वीडियो कॉल पर बात कर रहे थे। तभी पल्सर बाइक सवार तीन युवक पीछे से आए और उन पर हमला करने का प्रयास किया। हमलावर उनका मोबाइल छीनने लगे, लेकिन छीना-झपटी के दौरान मोबाइल नीचे गिर गया। इसी बीच आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद आरोपी फरार हो गए।
आलोक ने बताया कि उनके फेसबुक चैनल ‘आलोक मौर्या अकेला’ से पिछले एक सप्ताह में 32-33 मिलियन लोग जुड़े हैं। उनका कहना है कि इसी वजह से कुछ लोग डर महसूस कर रहे हैं। हालांकि उन्होंने किसी पर सीधे तौर पर शक नहीं जताया।
घटना के बाद आलोक कर्नलगंज थाने पहुंचे और इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगालने की मांग की। उनका कहना है कि इससे हमलावरों की पहचान हो सकती है।
गौरतलब है कि 5 मई को आलोक प्रयागराज में डिप्टी सीएम Keshav Prasad Maurya से भी मिले थे। इस दौरान उन्होंने राजनीति में आने के संकेत दिए थे। वहीं ज्योति मौर्या ने सुलह की संभावना से इनकार करते हुए कहा कि तलाक का मामला अंतिम चरण में है। वह जिस स्तर पर पहुंच गया है, वहां समझौते की गुंजाइश पूरी तरह समाप्त हो गई है।
पढ़ने के लिए धन्यवाद
आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।