Follow

पंचकूला के महापौर कुलभूषण गोयल ने अटल द्वार का किया लोकार्पण

Listen to this article

पंचकूला : पुराना पंचकूला से चंडीगढ़ और कालका जाने वाले मुख्य मार्ग पर स्थित सूरज सिनेमा के पास अटल द्वार का शुक्रवार को विधिवत लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर पंचकूला के महापौर कुलभूषण गोयल ने इसका शुभारंभ किया। यह भव्य द्वार पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति और उनके योगदान को सम्मानित करने के लिए बनाया गया है।

इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष अजय मित्तल ने नगर निगम द्वारा किए गए इस कार्य की सराहना की और इसे शहर की सुंदरता व नागरिक सुविधाओं में वृद्धि के रूप में देखा। उन्होंने कहा कि ऐसे स्थलों का निर्माण न केवल स्मृति चिन्ह के रूप में महत्वपूर्ण है, बल्कि शहर के सांस्कृतिक और सामाजिक स्वरूप को भी मजबूती प्रदान करता है।

कार्यक्रम में नगर निगम पार्षद सोनू बिडला, सोनिया सूद, जय कौशिक, सुरेश वर्मा, सुनीत सिंगला, राजेश कुमार, रितु गोयल, सीबी गोयल, उमेश सूद, जसवीर बिडला, राजकुमार जैन और जयराजा गर्ग सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि अटल द्वार शहर के प्रमुख स्थलों में से एक बनकर आने वाले समय में पर्यटकों और नागरिकों के आकर्षण का केंद्र बनेगा।

Advertisement

इस नई परियोजना से पुराना पंचकूला मार्ग और अधिक दर्शनीय बन गया है, और यह अटल बिहारी वाजपेयी के आदर्शों और उनके प्रेरक जीवन को हमेशा यादगार बनाए रखने में सहायक होगी।

 

What are your Feelings
Advertisement
Tap to Refresh