Follow

अनुसूचित जाति समुदाय की शिकायतों के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करने और हेल्पलाइन नंबर स्‍थापित करने के आदेश

पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन स जसवीर सिंह गढ़ी ने पंजाब सरकार के अधिकारियों को निर्देश दिया कि अनुसूचित जाति से संबंधित लोगों की शिकायतों और कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए। गढ़ी आज यहां पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग की 26वीं बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। 
Listen to this article

एस.सी. संबंधित लोगों की शिकायतों और कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाएं

पंजाब आयोग राज्य की अनुसूचित जातियों के अधिकारों और सुरक्षा के लिए वचनबद्ध

मामलों का जल्द निपटारा किया जाए ताकि शिकायतकर्ताओं को समय पर न्याय मिले

Advertisement

एस.पी. स्तर के नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाएँ, ताकि शिकायतों का समाधान हो

चंडीगढ़ : पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन स जसवीर सिंह गढ़ी ने पंजाब सरकार के अधिकारियों को निर्देश दिया कि अनुसूचित जाति से संबंधित लोगों की शिकायतों और कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए। गढ़ी आज यहां पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग की 26वीं बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग राज्य की अनुसूचित जातियों के अधिकारों और सुरक्षा के लिए वचनबद्ध है।

मामलों का जल्द निपटारा किया जाए

आज पंजाब भवन में हुई समीक्षा बैठक में चेयरमैन गढ़ी ने पुलिस, स्थानीय सरकारों, सामाजिक न्याय और अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों से एस.सी./एस.टी. अत्याचार निवारण अधिनियम 1989 के अंतर्गत दर्ज मामलों की स्थिति संबंधी जानकारी प्राप्त की। पुलिस विभाग के अधिकारियों से कहा कि इन मामलों का जल्द निपटारा किया जाए ताकि शिकायतकर्ताओं को समय पर न्याय मिल सके।

एसपी स्तर के नोडल अधिकारी नियुक्त

बैठक के दौरान गढ़ी ने पुलिस विभाग को निर्देश दिया कि प्रत्येक ज़िले में एस.सी./एस.टी. अत्याचार निवारण अधिनियम 1989 के तहत दर्ज मामलों के निपटारे के लिए एस.पी. स्तर के नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाएँ। साथ ही विशेष हेल्पलाइन नंबर स्थापित करने की भी सिफ़ारिश की गई, ताकि अनुसूचित जाति वर्ग के लोग अपनी शिकायतें पुलिस विभाग को फ़ोन कॉल के माध्यम से भी दर्ज करा सकें।

गार्ड नियुक्त करने के निर्देश भी दिए

इस अवसर पर भूरीवाले गुरगद्दी (गरीब दास) संप्रदाय के प्रमुख धाम श्री रकबा साहिब (लुधियाना) और श्री झांडियां धाम (रोपड़) पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु तथा श्री गुरु रविदास महाराज जी की चरणछोह प्राप्त भूमि श्री खुरालगढ़ साहिब पर तप-अस्थान और चरण छोह गंगा में सुरक्षा हेतु गार्ड नियुक्त करने के निर्देश भी दिए गए, जहाँ पर बड़ी संख्या में संगत अनुसूचित जाति वर्गों/पिछड़ी श्रेणियों से जुड़ी है।

What are your Feelings
Advertisement
Tap to Refresh