Follow

नाइट डॉमिनेशन : पंचकूला पुलिस ने अपराधियो पर कसा शिकंजा, डीसीपी और एसीपी ने रातभर किया ग्राउंड इंस्पेक्शन

पंचकूला/ 20 नवंबर। पंचकूला पुलिस ने देर रात पूरे शहर में नाइट डॉमिनेशन अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस की टीमें लगातार सड़कों पर गश्त करती रहीं और हर नाके पर पूरी सतर्कता के साथ वाहनों की चैकिंग करती दिखीं। इस दौरान डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता, एसीपी ट्रैफिक सुरेन्द्र सिंह, एसीपी विक्रम नेहरा और एसीपी दिनेश कुमार खुद रातभर फील्ड में मौजूद रहे। अधिकारी नाकों पर जाकर कर्मचारियों का हौसला बढ़ाते रहे और हर छोटी-बड़ी गतिविधि पर नज़र रखते रहे।
Listen to this article
पंचकूला पुलिस ने एक रात में 2 कार चोर, 1 हथियार सप्लायर, 1 शराब तस्कर व दो 2 जुआरी पकडे
 
चोरी की कार, 32 पेटी अवैध शराब, 1 देशी पिस्टल, जुआ में इस्तेमाल उपकरण व 4 हजार से ज्यादा कैश बरामद
 
कार चोरी कर भागे 2 चोरो को राइडर ने पीछा कर पकड़ा, चोरी की कार बरामद की
 
डिंक एंड ड्राइव के एक रात में 65 चालान, 8 वाहन इंपाउंड, युवाओ को समझाते दिखे एसीपी ट्रैफिक
 
 
पंचकूला/ 20 नवंबर। पंचकूला पुलिस ने देर रात पूरे शहर में नाइट डॉमिनेशन अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस की टीमें लगातार सड़कों पर गश्त करती रहीं और हर नाके पर पूरी सतर्कता के साथ वाहनों की चैकिंग करती दिखीं। इस दौरान डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता, एसीपी ट्रैफिक सुरेन्द्र सिंह, एसीपी विक्रम नेहरा और एसीपी दिनेश कुमार खुद रातभर फील्ड में मौजूद रहे। अधिकारी नाकों पर जाकर कर्मचारियों का हौसला बढ़ाते रहे और हर छोटी-बड़ी गतिविधि पर नज़र रखते रहे।
 
 
एल्टो कार चोरी कर भागे 2 चोरो को राइडर ने पीछा कर पकड़ा
 
इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि दो युवक एक एल्टो कार चोरी करके भाग रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस एक्टिव होकर सभी वाहनो पर निगरानी शुरु कर कार की तलाश शुर कर दी। इस बीच ड्यूटी पर अलर्ट राइडर-6 पर तैनात सिपाही सुरेश व एसपीओ राजेश को संदिग्ध कार सड़क पर दिखाई दी तो उन्हे रोकने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी कार भगा ले गए। दोनो ने तुरंत पीछा किया और बिना समय गंवाए सेक्टर-6 के सरकारी अस्पताल के पास दोनों को पकड़ लिया। कार भी मौके पर बरामद कर ली गई। पुलिस ने दोनों को सेक्टर-1 चौकी ले जाकर पूछताछ की और बाद में सेक्टर-7 थाना में चोरी का मामला दर्ज किया। पुलिस अब यह भी पता कर रही है कि क्या वे पहले भी किसी वारदात में शामिल रहे हैं।
 
 
डिटेक्टिव स्टॉफ ने अवैध पिस्टल के साथ युवक को किया गिरफ्तार
 
पंचकूला पुलिस की डिटेक्टिव स्टॉफ टीम ने बीती शाम न्यू डी.एल.एफ रोड रकबा भगवानपुर के पास रेड कर अनवर उर्फ अन्नु पुत्र सदरदीन वासी मस्जीद वाला जिला पंचकूला उम्र 24 साल को गिरफ्तार किया। पुलिस द्वारा चैकिंग करने पर आरोपी से 1 देशी पिस्टल बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना पिंजौर मे आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आज आरोपी को कोर्ट में पेश कर 1 दिन के पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ की जा रही है। 
 
 
देर रात चैकिंग के दौरान 32 पेटी अवैध शराब पकड़ी
 
इसी बीच दूसरी ओर चल रही ड्रिंक एंड ड्राइव चैकिंग के दौरान पुलिस को एक और सफलता मिली। जलोली टोल प्लाजा के पास एक कार चालक पुलिस नाका देखकर तेज़ी से आगे निकलने लगा और नाका तोड़कर भागने की कोशिश की। लेकिन वहां मौजूद सिपाही कृष्ण कुमार और होमगार्ड किशन पहले से ही अलर्ट थे। दोनो से कार का पीछा किया, ड्राइवर वाहन को छोड़कर भाग गया, कार की तलाशी लेने पर 30 पेटी अवैध शराब मिली। पुलिस ने शराब और कार दोनों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 
इसी प्रकार क्राइम ब्रांच सैक्टर-19 की टीम ने भी चैकिंग के दौरान बलकार सिंह पुत्र देवी सिंह वासी इंदिरा कॉलोनी को देर रात गश्त के दौरान 2 पेटी अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आबकारी अधिनियम के तहत थाना सैक्टर-14 मे मामला दर्ज किया है। 
 
 
एक रात मे ड्रिंक एंड ड्राइव के 65 चालान काटे, 8 वाहन इंपाउंड भी किए
 
पंचकूला ट्रैफिक पुलिस ने रातभर शहर में नाइट चैकिंग अभियान चलाते हुए हर संदिग्ध वाहन चालक की एल्कोसेंसर से जांच की। इस दौरान नशे में गाड़ी चलाते पकड़े गए 65 लोगों के चालान काटे गए और 8 वाहनों को इंपाउंड किया गया। मौके पर मौजूद एसीपी ट्रैफिक सुरेन्द्र सिंह लगातार लोगों से बात करते रहे और युवाओं को समझाते दिखे कि नशे में ड्राइविंग एक छोटी गलती नहीं, बल्कि जानलेवा खतरा है। पुलिस का कहना है कि यह अभियान लोगों की जिंदगी बचाने के लिए चलाया जा रहा है और सभी से अपील है कि नियमों का पालन करें, शराब पीकर वाहन बिल्कुल भी न चलाए और सुरक्षित घर लौटें।
 
 
पिंजौर क्षेत्र में अलग-अलग स्थानो से सट्टा खेलते 2 गिरफ्तार
 
मढ़ावाला चौकी टीम ने बद्दी बॉर्डर के पास वर्मा कॉलोनी में सट्टा खिलाते हुए आरोपी शाहित अली को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 2,350 रुपये नकद और सट्टेबाज़ी में इस्तेमाल होने वाला सामान बरामद किया।
इसी तरह पिंजौर थाना टीम ने नालागढ़ रोड स्थित एक स्कूल के पास सट्टा खिलाते हुए आरोपी राजेश कुमार को देर रात पकड़ा। पुलिस ने उससे 1720 रुपये नकद और जुआ खेलने के उपकरण बरामद किए। दोनों मामलों में पिंजौर थाना में जुआ अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
What are your Feelings
Advertisement
Tap to Refresh