Follow

बच्चों की देखभाल में लापरवाही, मंत्री श्रुति चौधरी ने लगाई अफसरों को कड़ी फटकार

न्यूज़म ब्यूरो

चंडीगढ़ , 22 मई। हरियाणा की सिंचाई एवं महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी ने शुक्रवार को पंचकूला स्थित आंगनवाड़ी केंद्रों, क्रेच, बाल देखभाल संस्थानों एवं शिशु निकेतन केंद्रों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान श्रुति चौधरी ने बच्चों से सीधे संवाद कर उन्हें उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं, खान-पान एवं देखभाल संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान कई स्तरों पर लापरवाही सामने आने पर मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने पाया कि मुख्यालय स्तर की वरिष्ठ महिला अधिकारी भी नियमित निरीक्षण के लिए केंद्रों में नहीं पहुंच रही हैं, जबकि क्षेत्रीय स्तर पर भी निरीक्षण व्यवस्था संतोषजनक नहीं पाई गई।

इस मौके पर श्रुति चौधरी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि बच्चों के खान-पान, स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं स्वच्छता से किसी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बच्चों को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही सामने आने पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ सख्त प्रशासनिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Advertisement

उन्होंने सभी अधिकारियों को नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करने, केंद्रों की व्यवस्थाओं में सुधार लाने तथा बच्चों की बेहतर देखभाल को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

इस दौरान श्रुति चौधरी ने लापरवाही बरतने के मामले में संबंधित बाल विकास परियोजना अधिकारी एवं पर्यवेक्षक से स्पष्टीकरण तलब करने के आदेश भी जारी किए गए।

 

Advertisement
Tap to Refresh