Follow

नेशनल थियेटर फेस्टिवल 25 नवंबर से पटियाला के काली दास सभागार में

Listen to this article
“हिंद दी चादर” नाटक से होगी शुरुआत 
 
पटियाला, 23 नवंबर : कला और संस्कृति का हब से जाने जाते  शाही शहर पटियाला को 25 नवंबर से 1 दिसंबर तक एक रंगमंच का तोहफा मिलने जा रहा है । जिसमें 7 दिन तक नेशनल थियेटर फेस्टिवल का आयोजन कालिदास सभागार बिरसा विहार केंद्र भाषा विभाग पंजाब नजदीक शेर वाला गेट पटियाला में किया जा रहा है। इसका आयोजन मुख्य रूप से  प्रसिद्ध नाट्य संस्था कलाकृति पटियाला द्वारा उत्तर क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र (संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार)पटियाला के सहयोग से किया जा रहा है जिसमें देश भर के रंग में के कलाकार अपने-अपने नाटकों की प्रस्तुतियां करके अपनी कला का  प्रदर्शन करेंगे।
 
इस फेस्टिवल के बारे में कलाकृति की निर्देशक और जानी-मानी अदाकारा और नाट्य निर्देशिका श्रीमती परमिंदर पाल कौर ने बताया कि यह पटियाला रंगमंच के लिए बहुत ही गौरव की बात है कि यहां पर हर वर्ष उच्च स्तर के नाटक शामिल होते है।और दर्शक भी साल भर तक उनका इंतजार करते हैं। इस फेस्टिवल में दर्शकों के लिए नाटक देखना के लिए कोई दाखिला फीस या टिकट नहीं है बिल्कुल एंट्री फ्री है जिसमें कोई भी कला प्रेमी शामिल हो सकता है और इस फेस्टिवल की खास विशेषता यह है कि इसमें हर कला समीक्षक,जज साहिबान, प्रोफेसर,समाजसेवी, मंत्री और विधायक बतौर मुख्य अतिथि के रुप मे उपस्थित रहेंगे।
 

…निम्नलिखित तारीखों में होंगे नाटकों के प्रदर्शन
26 नवंबर को पंजाबी नाटक “हिंद दी चादर” से इस फेस्टिवल की शुरुआत होगी ।रविंद्र सिंह सोढ़ी के लिखे इस नाटक को इंपैक्ट आर्ट मोहाली के बनींद्र जीत सिंह बनी ने निर्देशित किया है। 26 तारीख को आलोक शुक्ला का लिखा और निर्देशित नाटक प्रासंगिक दिल्ली के ग्रुप द्वारा “अजीब दास्तां” का मंचन होगा ।

इसी तरह उत्तरी भारत की प्रसिद्ध रंगमंच संस्था कलाकृति पटियाला द्वारा डॉक्टर कुलदीप सिंह दीप का लिखा और प्रसिद्ध नाटक निर्देशक परमिंदर पाल कौर के निर्देशन में “छल्ला” नाटक का मंचन होगा। कानपुर के नाट्यवस्तु सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था द्वारा पंजाबी नाटककार पाली भूपेंद्र सिंह का लिखा और प्रवीण अरोड़ा के निर्देशन में “तुम्हें कौन सा रंग पसंद है” नाटक का मंचन होगा।

29 तारीख को काशीनाथ सिंह और गोविंद मिश्रा की कहानियों पर आधारित प्रसतव   रंगमंडल दिल्ली के ग्रुप द्वारा “रिलेशनशिप रिदमस 2.0″का मंचन राज नारायण दीक्षित के निर्देशन मे होगा। 30 नवंबर को “बादशाहत का खात्मा”सादत हसन मंटो की कहानी पर आधारित अख्तर अली द्वारा रचित और डॉक्टर देशराज मीणा के निर्देशन में रंग संस्कार थिएटर ग्रुप,अलवर (राजस्थान) द्वारा किया जाएगा।

Advertisement

इसी तरह फेस्टिवल के अंतिम दिन 1 दिसंबर को डॉक्टर ओमेंद्र कुमार के निर्देशन में अशोक सिंह द्वारा लिखित और अनुकृति कानपुर की प्रस्तुति “कोई एक रात”का मंचन किया जायेगा। कलाकृति द्वारा सभी रंग मंच के कलाकारों, कला प्रेमियों और शहर निवासियों को  इस  नाट्य समारोह में शामिल होने के लिए खुला आमंत्रण है, जिसमें कोई भी किसी प्रकार का दाखिला फीस नहीं है।

 
 
What are your Feelings
Advertisement
Tap to Refresh