Follow

मंत्री अनिल विज ने प्रोफेसर रामविलास शर्मा का कुशलक्षेम जाना

न्यूज़म ब्यूरो
चंडीगढ़, 25 मई। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आज पंचकूला में राज्य के पूर्व शिक्षा मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रोफेसर रामविलास शर्मा का कुशलक्षेम जाना तथा उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
अनिल विज ने प्रोफेसर रामविलास शर्मा से मुलाकात के दौरान उनके स्वास्थ्य की विस्तृत जानकारी प्राप्त की और चिकित्सकों द्वारा दी जा रही चिकित्सा एवं देखभाल के संबंध में भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि प्रोफेसर रामविलास शर्मा लंबे समय से सार्वजनिक जीवन में सक्रिय रहते हुए हरियाणा के विकास, शिक्षा व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण तथा संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान देते रहे हैं।
उन्होंने कहा कि प्रोफेसर रामविलास शर्मा का अनुभव, कार्यशैली और समाज के प्रति समर्पण सभी कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों के लिए प्रेरणास्रोत है। श्री विज ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि वे जल्द पूर्णतः स्वस्थ होकर पुनः जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएं। मुलाकात के दौरान आत्मीय वातावरण देखने को मिला तथा दोनों नेताओं के बीच विभिन्न सामाजिक एवं जनहित से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई।
अनिल विज ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन संगठन की सबसे बड़ी शक्ति है और उनका स्वस्थ एवं सक्रिय रहना समाज तथा प्रदेश के हित में अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रोफेसर रामविलास शर्मा शीघ्र स्वस्थ होकर पुनः अपने अनुभव से समाज और संगठन को दिशा प्रदान करेंगे।
Advertisement
Tap to Refresh