नई दिल्ली, 18 दिसंबर। भाजपा के नव-नियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन को शुभकामनाएं देने वीरवार सुबह केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल पार्टी मुख्यालय पहुंचे।

नबीन को केंद्रीय मंत्री ने शाल ओढ़ाकर सम्मान स्वरूप अभिवादन किया और स्मृति चिन्ह के तौर पर चांदी की गदा देते हुए नितिन को नवीन दायित्व एवं सफल कार्यकाल हेतु शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में आपका (कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का) संगठनात्मक कौशल भारतीय जनता पार्टी को जनसेवा व राष्ट्रनिर्माण की यात्रा में एक नई दिशा प्रदान करेगा।
पढ़ने के लिए धन्यवाद
आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।