Follow

कुरुक्षेत्र से दिया गया भगवान श्रीकृष्ण का दिव्य गीता संदेश आज भी उतना ही प्रासंगिक : सांसद श्रीमती रेखा शर्मा

पंचकूला, 29 नवंबर। तीन दिवसीय गीता जयंती महोत्सव 2025 का शुभारम्भ आज सेक्टर-6 स्थित गीता चौक पर हवन-यज्ञ के साथ हुआ। हवन में राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा, हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, एसडीएम चंद्रकांत कटारिया सहित अन्य व्यक्तियों ने आहुति डाली।
गीता चौक सेक्टर-6 में हवन-यज्ञ के साथ गीता जयंती महोत्सव की शुरुआत
 
 
पंचकूला तेजी से धर्म नगरी के रूप में उभर रहा है : विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता
 
 
 
पंचकूला, 29 नवंबर। तीन दिवसीय गीता जयंती महोत्सव 2025 का शुभारम्भ आज सेक्टर-6 स्थित गीता चौक पर हवन-यज्ञ के साथ हुआ। हवन में राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा, हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, एसडीएम चंद्रकांत कटारिया सहित अन्य व्यक्तियों ने आहुति डाली।
 
सांसद रेखा शर्मा ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने कुरुक्षेत्र की पावन धरती से गीता का जो दिव्य संदेश दिया था, वह आज भी उतना ही प्रासंगिक है और मानव जाति के कल्याण का मार्ग प्रशस्त कर रहा है। उन्होंने जिलावासियों से गीता के उपदेशों को जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया।
 
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 11 वर्षों में गीता का संदेश न केवल देश में बल्कि पूरे विश्व में व्यापक रूप से प्रसारित हुआ है। शर्मा ने युवाओं से धर्म का मार्ग अपनाने और नशे से दूर रहने का आग्रह किया। राज्यसभा सांसद ने हवन के आयोजन के लिए जिला प्रशासन और श्री कृष्ण कृपा परिवार की सराहना की। उन्होंने कहा कि पंचकूलावासियों की धार्मिक आस्था सराहनीय है और वे धार्मिक व सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेते हैं।
 
इससे पहले अपने संबोधन में हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि वर्तमान सरकार ने गीता जयंती को विराट स्वरूप दिया है, जिसके कारण आज यह उत्सव जिला, राज्य और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर धूमधाम से मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की पावन भूमि से दिया गया भगवान श्रीकृष्ण का संदेश आज पूरे विश्व का मार्गदर्शन कर रहा है।
 
उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे गीता के संदेशों को जीवन में अपनाकर अपना जीवन सफल बनाएं। पंचकूला तेजी से धर्म नगरी के रूप में उभर रहा है, जहां समय-समय पर अनेक धार्मिक आयोजन होते रहते हैं।
 
 
Advertisement
Tap to Refresh