न्यूज़म ब्यूरो
दिल्ली, 9 मई। वर्ष 1995 में भारतीय सेना में गढ़वाल राइफल के साथ कमीशन पाने वाले लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि (पीवीएसएम, एवीएसएम, एसएम, वीएसएम सेवानिवृत्त) को तीसरे नया चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) नियुक्त किया है, जो कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से और अगले आदेश तक भारत सरकार के सैन्य मामलों के विभाग के सचिव के रूप में भी कार्य करेंगे। वे वर्तमान सीडीएस अनिल चौहान की जगह लेंगे, जिनका कार्यकाल 30 मई को पूरा होने जा रहा है।
40 वर्ष सेना में विभिन्न स्तर पर कमांडर तैनात रहे लेफ्टिनेंट जनरल एन.एस. राजा सुब्रमणि 1 सितंबर 2025 से अब तक राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय में सैन्य सलाहकार के पद पर सेवा दे रहे हैं। इससे पहले वे 1 जुलाई 2024 से 31 जुलाई 2025 तक थल सेना के उप-प्रमुख रहे थे पाक और चीन के रणक्षेत्रों की स्थिति के विशेष जानकार होने सहित मार्च 2023 से जून 2024 तक मध्य कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के रूप में कार्यरत थे।