अधिकारी के अवकाश, प्रशिक्षण, दौरे, चुनाव ड्यूटी अथवा पद रिक्त होने की स्थिति में कार्य नहीं होगा बाधित
न्यूज़म ब्यूरो
चंडीगढ़, 5 अगस्त। हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक कार्यों का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) और हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) के लिए लिंक अधिकारी नामित किए हैं।
मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी आदेशों के अनुसार हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सचिव के पद के लिए हरियाणा लोक सेवा आयोग के उप सचिव को लिंक अधिकारी-1 तथा हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के ओएसडी को लिंक अधिकारी-2 के रूप में नामित किया गया है।
इसी प्रकार, हरियाणा लोक सेवा आयोग के उप सचिव के लिए हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सचिव को लिंक अधिकारी-1 तथा हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के ओएसडी को लिंक अधिकारी-2 के तौर पर नामित किया गया है।
सरकार ने निर्देश दिए हैं कि संबंधित अधिकारी अवकाश, प्रशिक्षण, दौरे या चुनाव ड्यूटी पर जाने से पूर्व अपने लिंक अधिकारी को इसकी सूचना देना सुनिश्चित करेंगे, ताकि आवश्यकतानुसार कार्यों का सुचारू संचालन किया जा सके।
पढ़ने के लिए धन्यवाद
आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।