Follow

IPL 2027 की मिनी नीलामी 16 दिसंबर को गोवा में होने की संभावना, पहली बार मेजबानी करेगा राज्य

बीसीसीआई ने टीम प्रतिनिधियों को व्हाट्सऐप पर संभावित तारीख की जानकारी दी है। नीलामी से पहले नवंबर में खिलाड़ियों को रिटेन और रिलीज करने की प्रक्रिया पूरी होगी।

राहुल गुप्ता

मुंबई, 18 अक्टूबर। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2027 की मिनी नीलामी 16 दिसंबर को गोवा में आयोजित होने की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सभी 10 फ्रेंचाइजी के प्रतिनिधियों को व्हाट्सऐप पर संभावित तारीख की जानकारी दी है। हालांकि, टीम मालिकों और मुख्य कार्यकारी अधिकारियों को अभी तक इस संबंध में औपचारिक ई-मेल नहीं भेजा गया है। शुरुआत में नीलामी 14 दिसंबर को कराने पर चर्चा हुई थी।

IPL 2027 की नीलामी का वेन्यू कंफर्म, BCCI सचिव ने बताया कब और कहां होगी  ऑक्शन | IPL 2027 Auction To Be Held In Goa In December BCCI Confirms Venue

15 दिसंबर को दी जाएगी नीलामी से जुड़ी जानकारी

Advertisement

सूत्रों के अनुसार, बीसीसीआई ने टीमों से यह बताने को कहा है कि उनकी ओर से कितने प्रतिनिधि नीलामी में शामिल होंगे। इसके आधार पर गोवा के आईटीसी ग्रैंड होटल में ठहरने की व्यवस्था की जाएगी। नीलामी से एक दिन पहले यानी 15 दिसंबर को इससे जुड़ी जानकारी दिए जाने की बात भी सामने आई है।

अगर यह कार्यक्रम तय होता है, तो गोवा पहली बार आईपीएल नीलामी की मेजबानी करेगा।

बीसीसीआई ने सभी 10 टीमों को जानकारी दी है कि IPL 2027 की नीलामी 16 दिसंबर  को गोवा में होगी. नीलामी से जुड़ी ब्रीफिंग 15 दिसंबर को आयोजित की जाएगी ...

उसी दिन भारत-श्रीलंका का वनडे मैच भी

16 दिसंबर को गोवा में आईपीएल नीलामी के संभावित आयोजन के साथ ही बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा वनडे मैच भी प्रस्तावित है।

वहीं, सीरीज का पहला मैच 13 दिसंबर को नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होना था। हालांकि, स्टेडियम में ड्रेनेज व्यवस्था और पिच को बेहतर बनाने का काम किया जाना है। ऐसे में पहले वनडे के लिए किसी दूसरे स्थल की तलाश करनी होगी।

रिटेंशन और रिलीज के बाद होगी नीलामी

आईपीएल की मिनी नीलामी में सभी 10 फ्रेंचाइजी अपनी टीमों की जरूरत के हिसाब से खिलाड़ियों को खरीद सकेंगी। इनमें चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स, गुजरात टाइटंस, कोलकाता नाइट राइडर्स, मुंबई इंडियंस, लखनऊ सुपर जायंट्स, पंजाब किंग्स, राजस्थान रॉयल्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद शामिल हैं।

नीलामी से पहले नवंबर के मध्य में खिलाड़ियों को रिटेन और रिलीज करने की प्रक्रिया पूरी होने की संभावना है। सभी फ्रेंचाइजी को बीसीसीआई को उन खिलाड़ियों की अंतिम सूची सौंपनी होगी जिन्हें वे अपनी टीम में बनाए रखना या रिलीज करना चाहती हैं। इसके बाद बोर्ड नीलामी में शामिल होने वाले खिलाड़ियों की सूची तैयार करेगा।

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
↑
Tap to Refresh