Follow

प्रधानमंत्री पर अशोभनीय टिप्पणी लोकतांत्रिक मर्यादाओं पर गंभीर आघात : मुख्यमंत्री योगी

सपा सांसद द्वारा पीएम पर की गई टिप्पणी पर बरसे मुख्यमंत्री

बोले- राजनीतिक कुसंस्कार, वैचारिक दिवालियापन और सार्वजनिक जीवन की शालीनता के प्रति अनादर को प्रकट करता है यह कृत्य

न्यूज़म ब्यूरो 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश से समाजवादी पार्टी के एक सांसद ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अशोभनीय टिप्पणी की। इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सपा सांसद पर खूब बरसे। उन्होंने सांसद के बयान की कड़े शब्दों में निंदा की।

 

Advertisement

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर लिखा कि विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय जननेता, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति एक सांसद द्वारा की गई असंसदीय टिप्पणी न केवल अशोभनीय और अक्षम्य है, बल्कि भारतीय लोकतांत्रिक मर्यादाओं पर भी गंभीर आघात है।

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा सांसद का यह कृत्य राजनीतिक कुसंस्कार, वैचारिक दिवालियापन और सार्वजनिक जीवन की शालीनता के प्रति अनादर को प्रकट करता है। मुख्यमंत्री ने सपा सांसद की इस टिप्पणी को 145 करोड़ देशवासियों के जनादेश, विश्वास और भारत की लोकतांत्रिक गरिमा का भी अपमान बताया। सीएम योगी ने कहा कि देश की जनता ऐसे अमर्यादित आचरण का उत्तर समय आने पर अवश्य देगी।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
Tap to Refresh