Follow

जरूरत के अनुसार किया जाएगा अस्पतालों का अपग्रेडेशन : स्वास्थ्य मंत्री राव

चंडीगढ़ , 26 नवंबर। हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि पूरे प्रदेश में जरुरत के अनुसार अस्पतालों का अपग्रेडेशन किया जाएगा। राज्य सरकार का प्रयास है कि हर व्यक्ति को उसके घर के नजदीक सस्ती एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवा मिले। उन्होंने बताया कि महेंद्रगढ़ और बहादुरगढ़ में अस्पतालों के अपग्रेडेशन और निर्माण के लिए लगभग 40 करोड़ 40 लाख रुपये की मंजूरी दी गई है।
– 40 करोड़ 40 लाख रुपये की दी मंजूरी
 
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार स्वास्थ्य के क्षेत्र में लगातार बुनियादी ढांचा मजबूत कर रही है और अस्पतालों में आधुनिक मशीनों को स्थापित किया जा रहा है।
 
उन्होंने बताया कि महेंद्रगढ़ जिला में 50 बैड के अस्पताल को अपग्रेड करके 100 बैड के अस्पताल में परिवर्तित करके निर्माण किया जाएगा। इसके लिए 2301.01 लाख रुपये की रिवाइज्ड-लागत को मंजूर किया गया है।
 
इसी प्रकार, बहादुरगढ़ में सिविल अस्पताल के अपग्रेडेशन हेतु बकाया काम को पूरा करने के लिए 17 करोड़ 37 लाख 56,337 रूपये की मंजूरी दी गई है।
 
आरती सिंह राव ने कहा कि उन्होंने विभाग को निर्देश दिए हुए हैं कि जिस क्षेत्र में किसी भी स्वास्थ्य संस्थान को अपग्रेडेशन करने की आवश्यकता हो और पात्र हो तो उनको जल्द से जल्द अपग्रेड किया जाए ताकि लोगों को सुविधा हो सके। 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
Tap to Refresh