Listen to this article
यूटी चंडीगढ़ सचिवालय में संविधान अंगीकरण के 75 वर्ष पूर्ण होने का आयोजन : लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता का पुनः संकल्प
चंडीगढ़, 26 नवंबर। ‘हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान’ थीम पर आज यू.टी. चंडीगढ़ सचिवालय, सेक्टर 9 में संविधान दिवस को गरिमापूर्ण ढंग से मनाया गया। प्रशासन के सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कार्यक्रम में भाग लिया। यू.टी. चंडीगढ़ के गृह सचिव श्री मंदीप सिंह बराड़ ने वरिष्ठ अधिकारियों एवं प्रशासन के कर्मचारियों के साथ मिलकर भारत के संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन करवाया। सभी उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों ने संविधान में निहित मूल्यों और सिद्धांतों को बनाए रखने का संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम के दौरान संविधान के इतिहास एवं महत्व पर आधारित एक वीडियो भी प्रदर्शित किया गया। संविधान दिवस, हर वर्ष 26 नवंबर को भारत के संविधान के अंगीकरण की स्मृति में मनाया जाता है। यह दिवस संविधान के निर्माताओं के अमूल्य योगदान को नमन करने तथा जनभागीदारी को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण अवसर है।
कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख अधिकारियों में श्री दिप्रवा लाकड़ा, वित्त सचिव; सुश्री प्रेरणा पुरी, शिक्षा सचिव; श्री स्वप्निल एम. नाइक, हॉस्पिटैलिटी सचिव; तथा श्री सूर्या चंदर कांत, लीगल रीमेंबरेंसर सहित चंडीगढ़ प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे।
What are your
Feelings