Follow

जीएमसीएच चण्डीगढ़ के बायोकैमिस्ट्री विभाग में अत्याधुनिक लिक्विड क्रोमैटोग्राफी–टैन्डम मास स्पेक्ट्रोमेट्री का होम सेक्रेटरी बराड़ ने किया उद्घाटन

 

चण्डीगढ़, 24 नवंबर। सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (GMCH), सेक्टर-32, चण्डीगढ़ के बायोकैमिस्ट्री विभाग में अत्याधुनिक लिक्विड क्रोमैटोग्राफी–टैन्डम मास स्पेक्ट्रोमेट्री (LC-MS/MS) उपकरण का आज उद्घाटन गृह सचिव-cum-सचिव, मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, चण्डीगढ़ प्रशासन, श्री मनदीप सिंह बराड़ द्वारा किया गया।

 

उद्घाटन समारोह ई-ब्लॉक स्थित बायोकैमिस्ट्री विभाग में आयोजित किया गया, जिसमें जी.एम.सी.एच. के डायरेक्टर प्रिंसिपल प्रो. जी. पी. थामी एवं संस्थान के फैकल्टी सदस्य उपस्थित थे।

 

Advertisement

नव स्थापित LC-MS/MS प्लेटफ़ॉर्म के साथ GMCH अब उन चुनिंदा सरकारी मेडिकल कॉलेजों में शामिल हो गया है—और उत्तर भारत के कुछ ही केन्द्रों में से एक है—जहाँ यह उन्नत डायग्नोस्टिक तकनीक उपलब्ध है। यह उपकरण बायोकैमिस्ट्री विभाग की डायग्नोस्टिक क्षमता को उल्लेखनीय रूप से बढ़ाएगा।

 

विभाग ने विस्तृत नवजात मेटाबॉलिक स्क्रीनिंग शुरू कर दी है, जिसके माध्यम से एक ही सूखे रक्त की बूँद से 40 से अधिक अनुवांशिक/आनुवांशिक मेटाबॉलिक विकारों का प्रारंभिक पता लगाया जा सकता है—जो उच्च जोखिम वाले शिशुओं के समय पर उपचार के लिए अत्यंत महत्त्वपूर्ण है।

 

इस तकनीक के साथ बायोकैमिस्ट्री विभाग ने एंटी-एपिलेप्टिक दवाओं की थेराप्यूटिक ड्रग मॉनिटरिंग भी आरंभ कर दी है, जिससे विभिन्न क्लीनिकल विभागों के रोगियों के लिए अत्यधिक सटीक परिणाम प्राप्त होंगे।

 

यह स्थापना जी.एम.सी.एच. की क्षेत्र को अत्याधुनिक, साक्ष्य-आधारित डायग्नोस्टिक सेवाएँ प्रदान करने की प्रतिबद्धता को और सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
Tap to Refresh