Follow

कर्मन से कर्तव्य पथ तक फहरेगा हरियाणा का परचम

Listen to this article

न्यूज़म ब्यूरो 

चंडीगढ़, 25 जनवरी 2026। हरियाणा के पलवल जिले के गांव कर्मन की बेटी असिस्टेंट कमांडेंट लक्षिता सिंह, भारतीय तटरक्षक बल (Indian Coast Guard) की लीगल ब्रांच से गणतंत्र दिवस परेड 2026 में भाग लेने वाली पहली अधिकारी बनकर इतिहास रच रही हैं। वे 26 जनवरी को नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर भारतीय तटरक्षक बल की टुकड़ी के साथ मार्च करेंगी।

लक्षिता सिंह ने अपनी स्कूली शिक्षा संस्कृति स्कूल, नई दिल्ली से प्राप्त की और ओ.पी. जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी से बीए एलएलबी (ऑनर्स) में तीसरा स्थान हासिल किया। वर्ष 2024 में उन्होंने थलसेना, नौसेना, वायुसेना और भारतीय तटरक्षक बल—चारों सेवाओं के सेवा चयन बोर्ड पहले ही प्रयास में उत्तीर्ण किए।

Advertisement

काबिले गौर है कि ब्रिगेडियर विक्रम सिंह (सेवानिवृत्त) की पुत्री लक्षिता सिंह ने राष्ट्र सेवा के लिए भारतीय तटरक्षक बल को चुना, भारतीय नौसैनिक अकादमी से प्रशिक्षण पूर्ण किया और वर्तमान में क्षेत्रीय मुख्यालय, कोलकाता में पदस्थ हैं।

उनका कर्तव्य पथ पर मार्च करना न केवल परिवार और क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण है, बल्कि यह महिला नेतृत्व, योग्यता और समर्पण का प्रेरणादायक प्रतीक भी है।

 

What are your Feelings
Advertisement
Tap to Refresh