भाजपा प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया और प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली का दावा – बिहार में पूर्ण बहुमत से बनेगी एनडीए सरकार
हरियाणा के भाजपा कार्यकर्ता बिहार में एनडीए की जीत के लिए रात दिन कर रहे हैं मेहनत
चंडीगढ़, 4 नवंबर। भाजपा प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने दावा किया कि बिहार में पूर्ण बहुमत के साथ एनडीए की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता को भी मालूम है कि एनडीए की सरकार में ही बिहार का विकास संभव है। डा. पूनिया और श्री बड़ौली ने कहा कि बिहार के विकास के लिए जनता एनडीए की ही सरकार बनाएगी। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी, सांसद, विधायक, मंत्री और अनेकों पदाधिकारी बिहार में एनडीए की जीत के लिए रात दिन मेहनत कर रहे हैं।
डा. सतीश पूनिया ने कहा कि विपक्ष की पार्टियों का बिहार के विकास से कोई सरोकार नहीं है। विपक्ष की पार्टियों का एजेंडा बिहार को लूटना और जंगलराज कायम करना है। डा. पूनिया ने कहा कि बिहार की जनता पीएम मोदी और सीएम नीतीश कुमार पर भरोसा करती है। नीतीश कुमार की सरकार ने बिहार से जंगलराज को खत्म किया है और सुशासन स्थपित किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की तमाम योजनाओं का लाभ बिहार के हर गरीब को मिल रहा है।
डा. सतीश पूनिया ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल की सरकार में बिहार के हालत खराब थे, कानून व्यवस्था चरमाई हुई थी और चारों तरफ अराजकता का माहौल था। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने बदलाव के लिए पीएम मोदी और नीतीश कुमार पर भरोसा किया जिसके परिणाम स्वरूप लोगों का जीवन स्तर सुधरा है और बिहार विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि हरियाणा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक लाख बिहार के लोगों से सीधा संपर्क किया है। बिहार के लोगों ने भी माना है कि एनडीए की सरकार में बिहार का तेजी से विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के भाजपा नेताओं ने भी बिहार चुनाव में पूरी ताकत झोंकी हुई है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, मंत्री, पूर्व मंत्री, विधायक और पदाधिकारी बिहार चुनाव में प्रचार कार्य में जुटे हुए हैं। श्री बड़ौली ने कहा कि बिहार के हर विधानसभा सीट पर चुनाव प्रचार में मदद के लिए सक्रिय कार्यकर्ताओं को भी भेजा गया है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने कहा कि बिहार में भी नायब सरकार की जमकर प्रशंसा हो रही है। बिहार के लोगों को भाजपा सरकार की नीतियां पसंद है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में हर वर्ग का उत्थान हो रहा है। भाजपा सरकार में गरीब, किसान, युवा और महिलाएं लगातार सशक्त हो रही हैं। श्री बड़ौली ने कहा कि बिहार में एनडीए की सरकार ने सुशासन स्थापित कर लालू के जंगलराज का खात्मा किया है।
श्री बड़ौली ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंच रहा है। बिहार में एनडीए की सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के सिद्धांत पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि बिहार में पूर्ण बहुमत से एनडीए सरकार बनेगी और वह भी भाजपा शासित प्रदेशों की तरह खुशहाल होगी।