Follow

हरदीप सिंह मुंडिया ने नई दिल्ली में अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया से मुलाकात कर दी बधाई

माननीय अदालत के फैसले से आखिर सच की जीत हुई : मुंडिया

न्यूज़म ब्यूरो

नई दिल्ली/चंडीगढ़, 28 फरवरी : पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया ने आज नई दिल्ली में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पार्टी के पंजाब मामलों के प्रभारी मनीष सिसोदिया से मुलाकात कर उन्हें झूठे मामले में बरी होने पर हार्दिक बधाई दी।

मुंडिया ने दिल्ली की विशेष सीबीआई अदालत द्वारा केजरीवाल, सिसोदिया सहित 23 अन्य लोगों को बरी किए जाने संबंधी फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि आखिरकार सच की जीत हुई है। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक फैसले से आम आदमी पार्टी की कट्टर ईमानदार नीति पर माननीय अदालत ने भी अपनी मुहर लगा दी है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि यह फैसला भारतीय संविधान और स्वतंत्र न्यायपालिका की मजबूती का प्रत्यक्ष प्रमाण है। उन्होंने अपने दोनों राष्ट्रीय नेताओं को अदालत के फैसले में सम्मानपूर्वक बरी होने पर बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि देश की जनता और पार्टी कार्यकर्ता पहले से ही जानते थे कि उनके नेताओं को बदले की राजनीति के तहत झूठे मामले में फंसाया गया था और अब इस फैसले से केंद्र सरकार का झूठ शरेआम नंगा हो गया है।

मुंडिया ने कहा कि जांच एजेंसियों द्वारा मामले को गलत तरीके से गढ़ने की कोशिशें की गई थीं, लेकिन अदालत निष्पक्ष रूप से तथ्यों का मूल्यांकन करते हुए सच्चाई को सामने लाई। उन्होंने यह भी बताया कि अदालत ने गलत कार्यवाही के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफारिश की है। उन्होंने कहा कि यह फैसला न केवल बरी किए गए नेताओं के लिए, बल्कि सच्चाई, लोकतंत्र और न्याय व्यवस्था पर जनता के विश्वास की भी बड़ी जीत है।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
Tap to Refresh