Follow

गुरुग्राम की आमानी चक्रवर्ती ने स्वर्ण जीत नेशनल्स के लिए किया क्वालीफाई

Listen to this article

अंबाला। 16वें हरियाणा कप ताइक्वांडो कप के लिए ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2025 के मुकाबले अंबाला कैंट में सुभाष पार्क के पास स्थित मुकेश आनंद स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के बैडमिंटन हॉल में संपन्न हुई। ये मुकाबला सब जूनियर, कैडेट, जूनियर एवं सीनियर बॉयज एंड गर्ल्स के बीच क्योरुगी और पूमसे के लिए हुआ। मुकाबले में गुरुग्राम की आठवीं की छात्रा आमानी चक्रवर्ती (12) ने कैडेट में क्योरुगी का स्वर्ण पदक जीता और राष्ट्रीय स्तर के लिए क्वालीफाई किया।

बीती 19 से 21 दिसंबर के बीच सम्पन्न हुई इस प्रतियोगिता में गुरुग्राम के सेक्टर 46 स्थित एक्समा अकादमी की आमानी चक्रवर्ती ने पूमसे में रजत पदक भी जीता।

Advertisement

 

आमानी के कोच इंदरजीत मदन हैं, जो खुद ब्लैक बेल्ट (फोर्थ डैन) हैं। वहीं एक्समा की एक अन्य कोच गीता ग्लान लामा हैं, जो ब्लैक बेल्ट (थर्ड डैन) हैं। आमानी ने दोनों स्पर्धाओं में दो पदक अपने नाम करने के बाद बताया कि कोचस के प्रशिक्षण के बिना यह मुकाबला जीतना संभव नहीं होता। यहां बता दें कि पूमसे ताइक्वांडो कला का प्रदर्शन है, जबकि क्योरुगी ताइक्वांडो की फाइट होती है, जिसमें पदक जीतकर आमानी ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर लिया है, हालांकि राष्ट्रीय प्रतियोगिता की तिथि अभी घोषित नहीं हुई है।

 

What are your Feelings
Advertisement
Tap to Refresh