Follow

राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने लोक भवन में किया ‘एट होम’ का आयोजन

न्यूज़म ब्यूरो

शिमला, 15 अगस्त, 2026 : हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोक भवन में ‘एट होम’ का आयोजन किया।

इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति गुरमीत सिंह संधावालिया, नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर तथा शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर उपस्थित थे।

Advertisement

लेडी गर्वनर बिंदु गुप्ता भी इस अवसर पर उपस्थित थीं।

इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, महाधिवक्ता अनूप कुमार रतन, विधायक बलबीर सिंह वर्मा, विभिन्न आयोगों, बोर्डों एवं निगमों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष मौजूद रहे।

उनके अलावा नगर निगम शिमला के महापौर सुरेन्द्र चौहान एवं उप-महापौर उमा कौशल, विश्वविद्यालयों के कुलपति, केन्द्र एवं राज्य सरकार के वरिष्ठ प्रशासनिक, पुलिस एवं सैन्य अधिकारी, शहर के प्रबुद्ध नागरिक, पूर्व सैनिक तथा गणमान्य उपस्थित थे।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
Tap to Refresh