अक्षित दहिया ने पार्टी कार्यालय सभागार में आयोजित स्वागत एवं संगठनात्मक परिचय बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व में भाजपा की सरकार ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है। मोदी जी का संकल्प हर भारतीय का सपना है खासकर युवाओं का। कुछ विपक्षी दल युवाओं को भ्रमित करने के लिए झूठे नैरेटिव सेट कर रहे हैं। ऐसे राजनीतिक दलों की मंशा केवल कुछ खास परिवारों को आगे बढ़ाने तक सीमित है। जबकि भाजपा की नीति और नीयत हर देशवासी और हर परिवार की चिंता है।

अक्षित ने कहा कि आज देश भर में युवा भाजपा से जुड़ रहे हैं। भाजपा में हर युवा को अपनी मेहनत के दम पर आगे बढ़ने का बराबर अवसर मिलता है। इसलिए युवाओं का भाजपा में भविष्य उज्ज्वल है।
प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य धनखड़ ने कहा कि झज्जर में भाजपा युवा मोर्चा कड़ी मजबूत हुआ है। दिन प्रतिदिन युवाओं की संख्या बढ़ रही है। युवा मोर्चा को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से पूरा मार्ग दर्शन और भरपूर सहयोग प्राप्त हो रहा है। युवाओं को पूरा मान सम्मान दिया जा रहा है। उन्होंने युवा मोर्चा द्वारा किए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी। अक्षित ने कहा कि झज्जर में युवा मोर्चा द्वारा आयोजित युवा संसद कार्यक्रम काफी सराहनीय रहा था। बैठक में सभी युवाओं से परिचय लिया गया और पार्टी के लिए मजबूती से कार्य करने का संकल्प लिया गया। संगठनात्मक बैठक में आगामी कार्यक्रमों के बारे में भी चर्चा की गई।
पढ़ने के लिए धन्यवाद
आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।