Follow

मतदाता दिवस से लेकर एआई युग तक, ‘मन की बात’ केवल कार्यक्रम नहीं, देश के विकास की जनभागीदारी है : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

Listen to this article

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने आज डा. आरके अनेजा अस्पताल में शहर के प्रबुद्ध लोगों के साथ सुना लोकप्रिय“मन की बात कार्यक्रम”

न्यूज़म ब्यूरो 

अम्बाला/चंडीगढ़, 25 जनवरी। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर महीने “मन की बात कार्यक्रम” के माध्यम से देश की जनता से रूबरू होते हैं और अनेकों नई योजनाओं के बारे में देश को बताते हैं। विज आज महेशनगर में डा. आरके अनेजा अस्पताल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मन की बात कार्यक्रम के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

Advertisement

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि आज मन की बात कार्यक्रम में उन्होंने देश के विकास के लिए जनभागीदारी की मुख्य रूप से उसकी बात की है। उत्तर प्रदेश में तमसा नदी थी उसे साफ करके उसे ठीक किया गया है। उसी प्रकार कहीं पर जलाश्य ठीक किए गए हैं और सबसे बेहतरीन जो मुझे लगी “कम्यूनिटी किचन” की बात, यह बहुत अच्छा संदेश प्रधानमंत्री ने लोगों को दिया है। सारे लोग एक स्थान पर बैठकर खाना खाएंगे, आपस में बातचीत करेंगे तो आपस में लोगों के बीच प्रेम भी बढ़ेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मतदाता दिवस के बारे में भी बताया। उन्होंने पैगाम दिया कि मतदाता दिवस को मनाना चाहिए, अगर आपकी वोट बनती है तो यह जन्मदिन की ही तरह खुशी मनाने का अवसर है। मोदी जी देश अपने साथ लेकर चलने के लिए योजना बनाते हैं। आगे भी एआई का एक बहुत बड़ा कार्यक्रम देश में होने जा रहा है जोकि महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। आज एआई का युग है और देश को इसके साथ चलने के लिए भी तैयारी की गई है।

इससे पहले मंत्री अनिल विज ने डा. आरके अनेजा अस्पताल के नवीनिकरण कार्य का उद्घाटन अपने कर-कमलों से किया। इस अवसर पर डा. अनेजा के अलावा डा. रोजी अनेजा, संजीव वालिया, जसवंत जैन, ललता प्रसाद, दलीप मित्तल, काकू दास, अनिल जैन, डा. विनय मल्होत्रा, डा. दिनेश अग्रवाल, दीपक भसीन, संजीव सोनी, हर्ष बिंद्रा, शैलेंद्र शैली, एसएस सहगल, डा. गौरव मुंजाल, बीएस बिंद्रा आदि मौजूद रहे।

 

What are your Feelings
Advertisement
Tap to Refresh