Follow

सीपीआर से की गई कोशिश दे सकती है किसी को एक नया जीवन

सर्वप्रेम फाउंडेशन ने चंडीगढ़ की लीजर वैली में किया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

न्यूज़म ब्यूरो

चंडीगढ़। इमरजेंसी के दौरान थोड़ी सी सूझबूझ के साथ किया गया एक प्रसास किसी को नया जीवन प्रदान कर सकता है।

इसी उद्देश्य के साथ सर्वप्रेम फाउंडेशन के तत्वाधान में शनिवार की सुबह सेक्टर दस स्थित लीजर वैली में सीपीआर ट्रेनिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Advertisement

सीआरसी साइकलिंग ग्रुप, एसिक्स रनिंग क्लब, सकेचर्स क्लब, चंडीगढ़ डिस्टेंस रनर क्लब समेत करीब 150 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

इस अवसर पर मदरहुड चैतन्या अस्पताल के डॉ.गुरूदत्त ने सीपीआर करने के तरीकों से अवगत कराया।

उन्होंने वहां उपस्थित हर वर्ग के लोगों को इसमें भागीदार बनाते हुए सीपीआर डेमो सीपीआर करवाते हुए आयु वर्ग के अनुसार सीपीआर दिए जाने के बारे में बताया।

सीपीआर देते समय सीने पर जरूरत से अधिक डाला गया दबाव घातक सिद्ध हो सकता है।

उन्होंने बताया कि बच्चों, युवा तथा अधेड़ उम्र के लोगों को कितनी देर सीपीआर देना चाहिए।

सर्वप्रेम की निदेशक डॉ.आराधना ओझा ने कहा कि सर्वप्रेम की तरफ से आने वाले दिनों में भी इस तरह के जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर सर्वप्रेम की तरफ से डॉ.रोमिका वडेरा, डॉ.अशोक वडेरा,कप्तान गौतम लाल के अलावा कई गणमान्य मौजूद थे।

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
Tap to Refresh