Follow

गणपति भक्तों के लिए मुंबई-मडगांव के बीच 4 अतिरिक्त विशेष ट्रेनें

गणपति विशेष ट्रेनों की कुल संख्या बढ़कर 394 हुई

रीमा सिंह

मुंबई, 19 सितंबर।

गणपति उत्सव के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए पनवेल और मडगांव के बीच चार अतिरिक्त गणपति विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों के शामिल होने के बाद गणपति उत्सव के लिए घोषित विशेष ट्रेनों की कुल संख्या बढ़कर 394 हो गई है। इनमें मध्य रेल की 262, पश्चिम रेलवे की 64, कोंकण रेलवे की 62 और दक्षिण मध्य रेलवे की छह विशेष ट्रेनें शामिल हैं। ये सभी ट्रेनें नियमित ट्रेनों के अतिरिक्त संचालित की जा रही हैं।

पनवेल-मडगांव के बीच चार सेवाएं

Advertisement

ट्रेन संख्या 01113 पनवेल-मडगांव विशेष ट्रेन 21 और 28 सितंबर 2026 को पनवेल से सुबह 10 बजे रवाना होगी और उसी दिन रात 11.55 बजे मडगांव पहुंचेगी। वहीं, ट्रेन संख्या 01112 मडगांव-पनवेल विशेष ट्रेन 20 और 27 सितंबर को मडगांव से रात 8 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 9 बजे पनवेल पहुंचेगी।

इन विशेष ट्रेनों का ठहराव पेण, रोहा, माणगांव, वीर, खेड, चिपलूण, सावर्डा, संगमेश्वर रोड, रत्नागिरी, आडवली, विलवडे, राजापुर रोड, वैभववाड़ी रोड, नांदगांव रोड, कणकवली, सिंधुदुर्ग, कुडाल, सावंतवाड़ी रोड, थिविम और करमाली स्टेशनों पर होगा।

कोच की संरचना

विशेष ट्रेन में प्रथम वातानुकूलित सह वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का एक कोच, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के दो कोच, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के चार कोच, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी इकोनॉमी के दो कोच, छह स्लीपर कोच, चार सामान्य द्वितीय श्रेणी के कोच, एक द्वितीय श्रेणी बैठक सह गार्ड ब्रेक वैन और एक जनरेटर वैन शामिल होगी।

20 सितंबर से शुरू होगा आरक्षण

ट्रेन संख्या 01113 के लिए आरक्षण 20 सितंबर 2026 से सभी यात्री आरक्षण प्रणाली (पीआरएस) केंद्रों और आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू होगा। अनारक्षित डिब्बों में यात्रा करने वाले यात्री सामान्य शुल्क पर यूटीएस प्रणाली के माध्यम से टिकट बुक कर सकेंगे। यात्री टिकट बुकिंग के लिए रेलवन ऐप का भी उपयोग कर सकते हैं।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
Tap to Refresh