Follow

मंत्री अनिल विज का पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा व कई विधायकों ने जाना हाल

Listen to this article

मंत्री अनिल विज का हाल जानने के लिए आज साइंस इंडस्ट्री, रोटरी अस्पताल व हरियाणा चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स से पदाधिकारी पहुंचे

न्यूज़म ब्यूरो

अम्बाला/चंडीगढ़, 12 मार्च : हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज से आज उनके आवास पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पहुंच उनका हालचाल जाना और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। इस बीच दोनों नेताओं के बीच बातचीत भी हुई। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री के साथ बादली (झज्जर) विधायक कुलदीप वत्स, अम्बाला शहर विधायक चौ. निर्मल सिंह और फतेहाबाद विधायक बलवान सिंह दौलतपुरिया एवं अन्य भी मौजूद रहे।

Advertisement

वहीं ऊर्जा मंत्री अनिल विज से साइंस इंडस्ट्री, रोटरी अस्पताल और हरियाणा चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स से वरिष्ठ सीए एडी गांधी, उद्योगपति डा. आशावंत, कमलजीत जैन, सीए संजय लाल, अश्विनी गोयल, पुनीत गुप्ता, प्रो. केके जैन, सुरेश धीमान, सुभाष बंसल सहित अन्य ने उनका हालचाल जाना और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

इसके अलावा विभिन्न स्कूलों से आए नन्हें बच्चों ने भी ऊर्जा मंत्री अनिल विज का हालचाल जानते हुए उनके जल्द स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना की। इसके अतिरिक्त विभिन्न धार्मिक, सामाजिक एवं अन्य संगठनों के पदाधिकारियों के अलावा भाजपा कार्यकर्ताओं ने ऊर्जा मंत्री का हालचाल जाना।

नवनियुक्त जज को ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने आर्शीवाद दिया
ऊर्जा मंत्री अनिल विज से आज उनके आवास पर गुजरात ज्यूडिशरी में नवनियुक्त जज रिया गोयल ने मुलाकात की। इस दौरान मंत्री विज ने रिया गोयल को उनकी नियुक्ति पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अम्बाला की बेटियां बुलंदियों को छू रही है और अपने शहर का नाम रोशन कर रही हैं। इस अवसर पर भाजपा नेता रवि बुद्धिराजा सहित रिया के परिजन भी उपस्थित रहे।

 

What are your Feelings
Advertisement
Tap to Refresh