Follow

‘बिग बॉस 20’ में पहला एविक्शन, रोहेद खान हुए बाहर

सुची शुक्ला

मुंबई, 19 सितंबर।

‘बिग बॉस 20’ के दूसरे सप्ताह में सीजन का पहला एविक्शन हो गया है। अभिनेता और मॉडल रोहेद खान शो से बाहर होने वाले पहले प्रतियोगी बन गए हैं। ‘वीकेंड का वार’ में उनके एविक्शन की घोषणा की गई। रोहेद के साथ आसिफ खान और तन्मय सिंह भी सीधे बेघर होने के लिए नामांकित थे। तीनों को घर के नियमों का उल्लंघन कर नामांकन को लेकर चर्चा करने के कारण सजा के तौर पर सीधे नॉमिनेट किया गया था। इसके बाद रोहेद का शो में सफर समाप्त हो गया।

रोहेद के एविक्शन के बाद सोशल मीडिया पर दर्शकों की प्रतिक्रियाएं सामने आईं। खासतौर पर ‘एक्स्ट्रा जीवदान’ नियम को लेकर कई प्रशंसकों ने सवाल उठाए। पहले सप्ताह में कम वोट मिलने के बावजूद उदिति सिंह को इस नियम के तहत बचाए जाने का हवाला देते हुए दर्शकों ने पूछा कि दूसरे सप्ताह में रोहेद के लिए इसका इस्तेमाल क्यों नहीं किया गया। कुछ दर्शकों ने निर्माताओं पर अपनी सुविधा के अनुसार नियमों के इस्तेमाल का आरोप लगाया। हालांकि, ये प्रतिक्रियाएं सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं की राय हैं।

एक यूजर ने लिखा कि रोहेद शो में ज्यादा योगदान नहीं दे रहे थे, लेकिन उनका एविक्शन अनुचित लगा। वहीं, रोहेद के जाने के बाद अब शो में ‘एक्स्ट्रा जीवदान’ नियम की भूमिका को लेकर भी चर्चा बनी हुई है। बता दें कि रोहेद खान ऑस्ट्रियाई अभिनेता और मॉडल हैं। अफगानिस्तान में जन्मे रोहेद ने मॉडलिंग और विज्ञापनों से करियर शुरू किया था। उन्होंने 2023 में कंगना रनौत की फिल्म ‘तेजस’ से बॉलीवुड में कदम रखा और बाद में ‘बड़े मियां छोटे मियां’ में भी नजर आए। वह कराटे में ब्लैक बेल्ट हैं।

Advertisement

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
Tap to Refresh