Follow

‘पहला प्यार दूसरी बार’ का मजेदार ट्रेलर रिलीज, छह नए चेहरों की दिखी शानदार केमिस्ट्री

सुची शुक्ला

मुंबई, 21 सितंबर।लव रंजन की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का मजेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में फिल्म के अनोखे शीर्षक के पीछे छिपी कहानी की झलक के साथ रोमांस, दोस्ती, पुराने क्रश और रिश्तों में आने वाली उलझनों को दिलचस्प अंदाज में पेश किया गया है। छह नए कलाकारों की जोड़ी और उनकी ताजगी भरी परफॉर्मेंस ने फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है।

 

ट्रेलर में युवाओं की मस्ती और दोस्ती के साथ क्विर्की जोक्स, मजेदार वन-लाइनर्स और एक-दूसरे की टांग खिंचाई देखने को मिलती है। कहानी में पुराने क्रश और अचानक सामने आने वाली परिस्थितियां भी हास्य और रोमांस का तड़का लगाती हैं। स्पर्श वालिया, अलीशा चोपड़ा, कुणाल वैद, साक्षी वैद्य, तुषार छिब्बर और सरगुन कौर लुथरा इस फिल्म से बड़े पर्दे पर अपने अभिनय करियर की शुरुआत कर रहे हैं।

 

Advertisement

फिल्म को लेकर लव रंजन ने कहा कि इसकी कहानी स्कूल, दोस्ती, क्रश और उन लोगों की यादों से जुड़ी है, जिन्होंने हमारी जिंदगी के शुरुआती सालों को खास बनाया। उनके मुताबिक, किरदार नई पीढ़ी के हैं, लेकिन उनकी भावनाएं हर उम्र के दर्शकों से जुड़ सकती हैं। वहीं, निर्देशक अनुज सैनी ने कहा कि यह फिल्म उनके लिए खास है, क्योंकि इसके जरिए वह निर्देशन के क्षेत्र में कदम रख रहे हैं। उन्होंने छहों कलाकारों के काम को लेकर भी उत्साह जताया। ‘पहला प्यार दूसरी बार’ को लव फिल्म्स प्रस्तुत कर रहा है। फिल्म का निर्देशन अनुज सैनी ने किया है, जबकि लव रंजन और अंकुर गर्ग इसके निर्माता हैं। फिल्म 23 अक्टूबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
Tap to Refresh