Follow

त्योहार समाज में एकता और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं : मोहन लाल बड़ौली

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने गोहाना में कार्यकर्ताओं के साथ मनाया संक्रांति का पर्व

न्यूज़म ब्यूरो

चंडीगढ़, 14 जनवरी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कार्यकर्ताओं के साथ गोहाना में मकर संक्रांति का पर्व हर्षोल्लास से मनाया। सभी कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पर्व मनाते हुए आपसी भाईचारे, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का संदेश दिया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दी। 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली ने कहा कि लोहड़ी, संक्रांति, पोंगल और बिहू भारत के पवित्र उत्सव है। उन्होंने कहा कि ऐसे त्योहार समाज में सकारात्मक ऊर्जा, एकता और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं तथा हमारी परम्पराओं की समृद्धि और आध्यात्मिक शक्ति को दिखाते हैं।

 

बड़ौली ने कहा कि इन त्योहारों के जरिए लोग प्रकृति, सांस्कृतिक विविधता और सामुदायिक सदभाव का जश्न मनाते हैं। उन्होंने कहा कि यह पर्व भारत की स्मद्धि, कृषि परम्पराओं और राष्ट्रीय एकता के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि यह एक ऐसा पर्व है जो पूरे राष्ट्र को एकता के सूत्र में बांधता है।

Advertisement

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि ’मकर संक्राति हमारे लिए महत्वपूर्ण दिन होता है। हम प्रकृति के साथ इस दिन को मनाते है। प्रकृति के प्रति कृतज्ञता जताते हुए उन्होंने देश के अन्नदाता किसानों के त्याग और समर्पण का भी आभार जताया। उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर आपसी प्रेम, भाईचारे और सहयोग की भावना को और मजबूत करें तथा प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य के लिए एकजुट होकर आगे बढ़ें।

बड़ौली ने कहा कि गुड़ की मिठास, ढोल की गूंज और भांगड़ा के साथ यह पवित्र त्योहार प्रदेश में सुख, समृद्धि और खुशियां लेकर आए। कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष बिजेंद्र मलिक, भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
Tap to Refresh