Follow

केंद्रीय गृहमंत्री शाह से मिलकर डॉ. सतीश पूनियाँ ने लिया संगठनात्मक मार्गदर्शन

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिले भाजपा हरियाणा प्रभारी एवं भाजपा राजस्थान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियाँ

विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत के गृहमंत्री अमित शाह का स्नेह एवं संगठनात्मक मार्गदर्शन सदैव नई ऊर्जा प्रदान करता है : डॉ. पूनियाँ

न्यूज़म ब्यूरो

चंडीगढ़, 14 जुलाई l नई दिल्ली में केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह से भाजपा हरियाणा प्रभारी एवं भाजपा राजस्थान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियाँ ने मुलाकात कर संगठनात्मक मार्गदर्शन लिया ल

डॉ. सतीश पूनियाँ ने अमित शाह का बाड़मेर-जैसलमेर की प्रसिद्ध हथकरघा बुनाई से निर्मित ‘पट्टू’ ओढ़ाकर स्वागत-अभिनंदन किया, इस अवसर पर पूनियां ने अमित शाह को ‘अग्निपथ नहीं जनपथ’ पुस्तक भेंट कीl

Advertisement

डॉ. सतीश पूनियाँ ने कहा कि विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत के यशस्वी गृहमंत्री श्री अमित शाह का स्नेह एवं संगठनात्मक मार्गदर्शन सदैव नई ऊर्जा प्रदान करता है; भारतीय राजनीति के  कुशल चाणक्य श्री अमित शाह का राष्ट्रहित, संगठन सुदृढ़ीकरण और जनसेवा के प्रति उनका भाव व दूरदर्शी नेतृत्व सदैव हम सबके लिए प्रेरणास्रोत है।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
Tap to Refresh