Follow

अखिलेश यादव से मिले दिग्विजय चौटाला

न्यूज़म ब्यूरो 

 

दिल्ली। जेजेपी युवा अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने दिल्ली में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान मौजूदा राजनीतिक हालात पर दोनों नेताओं में बातचीत हुई। खुद दिग्विजय चौटाला ने बताया कि उनकी कई अहम विषयों पर समाजवादी पार्टी के मुखिया से बातचीत हुई है। ऐसे में माना जा रहा है कि जेजेपी आने वाले समय में अपनी पार्टी का प्रभाव बढ़ाने की कोशिश में उत्तर प्रदेश के प्रमुख विपक्षी दल के साथ किसी प्रकार के गठबंधन की दिशा में आगे बढ़ सकती है। हालांकि ये बात फिलहाल भविष्य के गर्भ में है कि आने वाले समय में कौन पार्टी किस राजनीतिक दल का हाथ थामेगी और कहां कहां सत्ता के चाहवानों की फेहरिस्त में शामिल होगी। 

 

Advertisement

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
Tap to Refresh