Follow

विकास रैली विकास कार्यों को जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का सशक्त माध्यम बनेगी : पंडित मोहन लाल बड़ौली

Listen to this article

चंडीगढ़, 27 दिसंबर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि 28 दिसंबर रविवार को खरखौदा में विकास रैली है। इस रैली में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि होंगे। उन्होंने कहा कि आज सीएम सैनी की विकास रैली की तैयारियां का जायजा लिया कार्यकर्ताओं को जरूरी दिशा निर्देश दिए। बड़ौली ने कहा कि विकास रैली भव्य और ऐतिहासिक होगी। उन्होंने कहा कि नायब सरकार के नेतृत्व में क्षेत्र में नॉनस्टॉप विकास हो रहा है और यह रैली विकास कार्यों को जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का सशक्त माध्यम बनेगी।  रैली स्थल का जायजा लेने के दौरान सोनीपत जिला अध्यक्ष अशोक भारद्वाज, गोहाना जिला अध्यक्ष बिजेंद्र मलिक तथा खरखोदा विधायक पवन खरखौदा उपस्थित रहे।

बड़ौली ने कहा कि यह विकास रैली 28 दिसंबर को सुबह 10ः30 बजे अनाज मंडी, खरखौदा में हो रही है। उन्होंने क्षेत्र के परिवारजनों से आह्वान करते हुए कहा कि अधिक से अधिक संख्या में रैली में पहुंचकर विकास के इस उत्सव को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि रैली में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भाजपा सरकार की नीतियों और विकास कार्यों को जनता के बीच रखेंगे।

Advertisement

बड़ौली ने कहा कि आज हरियाणा की नायब सैनी सरकार की कल्याणकारी नीतियों से जनता खुश है। मुख्यमंत्री नायब सैनी जनहित में लगातार अहम फैसले ले रहे हैं। युवाओं को बिना पर्ची और खर्ची के नौकरियां और गरीब महिलाओं को सस्ती गैस देने से फैसलों से हरियाणा की जनता का भाजपा सरकार पर लगातार विश्वास बढ़ रहा है।

बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लाड़ो लक्ष्मी योजना के माध्यम से गरीब महिलाओं को सशक्त करने का काम किया है। नायब सैनी सरकार किसानों की 24 फसलों को एमएसपी खरीदने वाली देश की पहली सरकार है। गन्ना किसानों को देश में सबसे अधिक मूल्य देने का काम भी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया। उन्होंने कहा कि किसान, युवा, गरीब और महिलाओं सशक्त बनाने के लिए हरियाणा की भाजपा सरकार संकल्पित होकर कार्य कर रही है।

मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि हरियाणा की भाजपा सरकार बिना भेदभाव किए हर क्षेत्र का  विकास कर रही है। केंद्र की मोदी और राज्य की नायब सैनी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंच रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि अधिक से अधिक लोगों को लेकर रैली में पहुंचे।

 

What are your Feelings
Advertisement
Tap to Refresh