संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
न्यूज़म ब्यूरो
पंचकूला, 13 जनवरी : पंचकूला में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह के सफल आयोजन के लिए उपायुक्त सतपाल शर्मा ने आज सेक्टर-5 स्थित परेड ग्राउंड में पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया व आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त ने बताया कि समारोह के भव्य आयोजन के लिए हरियाणा पुलिस, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, सिविल सर्जन कार्यालय, जिला परिषद, आयुष, शिक्षा, जनस्वास्थ्य अभियंत्रिकी, मत्स्य पालन, जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय, आरटीए सहित विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने विभागों से संबंधित योजनाओं और थीमों पर आधारित झांकियां निकाली जाएंगी ताकि जिलावासियों को सरकार की योजनाओं के प्रति जागरूक किया जा सके।
उन्होंने बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह में स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम व देशभक्ति के गीतों व उन पर आधारित कार्यक्रमों की बेहतरीन प्रस्तुति दी जाएगी, इसके अलावा हरियाणा पुलिस, हरियाणा गृह रक्षकों, एनसीसी व एनएसएस कैडेट्स की टुकड़ियों द्वारा शानदार मार्चमास्ट किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम से पूर्व विभिन्न स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रिहर्सल व आईटीबीपी, पुलिस जवानांे व एनसीसी व एनएसएस के विद्यार्थियों द्वारा मार्च पास्ट की रिहर्सल की जाएगी। इसकेे उपरांत फुल ड्रैस फाईनल रिर्हसल होगी, जिसका फाईनल रूप से निरीक्षण भी किया जाएगा।

सतपाल शर्मा ने बताया कि नगर निगम को रिर्हसल के दौरान और कार्यक्रम के दिन स्कूली बच्चों और आम जन के लिए अस्थाई शौचालयों की व्यवस्था करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस विभाग द्वारा प्र्याप्त मात्रा में पुलिस बल, स्वास्थ्य विभाग द्वारा एंबुलेंस व नगर निगम द्वारा अग्निशामक वाहनों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
उपायुक्त ने बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर अधिकारी, कर्मचारी, मेधावी छात्रों व खिलाडियों तथा एनजीओ और समाज सेवकों को उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल ऐसे अधिकारियों, कर्मचारियों के नाम सम्मानित होने के लिए भेजें जाए, जिन्होंने वास्तव में अपने विभाग के माध्यम से जनता के लिए बेहतरीन कार्य किया हो।
उपायुक्त ने बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि द्वारा 26 जनवरी को मुख्य समारोह में शामिल होने से पूर्व सेक्टर-12 स्थित शहीदी स्मारक पर पहुंचकर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। उन्होंने इस कार्यक्रम के स्थल पर आवश्यक प्रबंधों को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए कि साफ-सफाई व साज-सज्जा बेहतरीन ढंग से की जाए।
इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त निशा यादव, एसडीएम कालका संयम गर्ग, नगराधीश जागृति, जिला राजस्व अधिकारी डाॅ कुलदीप, एसीपी सुरेंद्र सिंह, डीडीपीओ विशाल पराशर, जिला वन अधिकारी विशाल कौशिक, तहसीलदार पंचकूला सुरेश कुमार, स्वास्थ्य विभाग, जिला समाज कल्याण अधिकारी विशाल सैनी, जनस्वास्थ्य अभिंत्रिकी विभाग के कार्यकारी अभियंता समीर शर्मा, शिक्षा विभाग, पशु पालन विभाग सहित अन्य विभागों के प्रतिनिधी मौजूद थे।