Follow

मुंबई में SIR के तहत मतदाता सूची पर दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की तारीख बढ़ी

अब 26 अक्टूबर तक कर सकेंगे आवेदन, 16 नवंबर को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची

न्यूज़म ब्यूरो

मुंबई, 14 अक्टूबर। मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत प्रारूप मतदाता सूची पर दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तारीख बढ़ाकर 26 अक्टूबर 2026 कर दी गई है। भारत निर्वाचन आयोग ने यह फैसला लिया है। इसके अनुसार, अंतिम मतदाता सूची पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक 16 नवंबर 2026 को प्रकाशित की जाएगी।

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, मुंबई शहर और उपनगरों में SIR-2026 के तहत मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण की प्रक्रिया जारी है। इसके तहत 31 अगस्त 2026 को प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित की गई थी। अब संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, पात्र नागरिक 26 अक्टूबर तक सूची में नाम शामिल कराने, मतदाता विवरण में सुधार कराने और प्रारूप सूची में दर्ज गलतियों के खिलाफ दावे एवं आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे।

बीएमसी आयुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अश्विनी भिड़े ने पात्र नागरिकों और नए मतदाताओं से अपील की है कि वे संशोधित समयसीमा का ध्यान रखते हुए निर्धारित अवधि में आवश्यक आवेदन और दस्तावेज जमा करें।

Advertisement

वहीं, नोटिस जारी करने और दावों-आपत्तियों के निपटारे की प्रक्रिया 31 अगस्त से 10 नवंबर 2026 के बीच पूरी की जाएगी। इसके बाद 16 नवंबर को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी।

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Advertisement
↑
Tap to Refresh