कल 7 मई का RCB vs LSG मैच बना ‘मेगा शो’
न्यूज़म ब्यूरो
लखनऊ। Indian Premier League (IPL) में Lucknow Super Giants (LSG) और Royal Challengers Bengaluru (RCB) के बीच 7 मई को होने वाले मुकाबले से पहले शहर में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इसकी सबसे बड़ी वजह हैं स्टार बल्लेबाज Virat Kohli, जिन्हें देखने के लिए फैंस बेताब हैं। इसी वजह से RCB vs LSG मैच को लेकर टिकटों की डिमांड आसमान छू रही है। माना जा रहा है कि यह मुकाबला पूरी तरह हाउसफुल रहेगा और दर्शकों की संख्या नया रिकॉर्ड बना सकती है।
मंगलवार को Virat Kohli ने BRSABV Ekana Cricket Stadium में करीब 2 घंटे तक जमकर अभ्यास किया। उन्होंने तेज और स्पिन दोनों तरह की गेंदबाजी के खिलाफ बल्लेबाजी की और बड़े शॉट्स लगाए। अभ्यास के दौरान मैदान का चक्कर लगाकर फिटनेस पर भी काम किया।
स्टेडियम के बाहर हजारों फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए जमा रहे, लेकिन एंट्री न मिलने से उन्हें निराश लौटना पड़ा।
RCB vs LSG मैच को लेकर टिकटों की डिमांड आसमान छू रही है।
ऑनलाइन टिकट:- ₹2,000 से ₹50,000 तक
पहले के मैचों में:- ₹1,000 से ₹25,000 तक
ब्लैक मार्केट में कीमतें इससे भी ज्यादा बताई जा रही हैं।
₹6,000:- साउथ VIP टेरेस (सबसे ज्यादा मांग)
₹2,000:- ईस्ट और वेस्ट स्टैंड
₹2,500–₹3,000:- तेजी से फुल होने वाली कैटेगरी
बता दें कि Lucknow Super Giants और Royal Challengers Bengaluru के बीच है, लेकिन जमीनी हकीकत में यह ‘कोहली शो’ बन चुका है। जानकारों का मानना है कि यह मुकाबला पूरी तरह हाउसफुल रहेगा और दर्शकों की संख्या नया रिकॉर्ड बना सकती है।