Follow

सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से की शिष्टाचार भेंट

Listen to this article

न्यूज़म ब्यूरो

नई दिल्ली, 13 फरवरी : हरियाणा के सहकारिता, विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने आज लोकसभा सत्र के दौरान नई दिल्ली स्थित कार्यालय में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की।  

इस अवसर पर डॉ. शर्मा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा में सहकारिता क्षेत्र को सुदृढ़ करने के लिए उठाए जा रहे विभिन्न कदमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने तथा सहकारिता को बढ़ावा देने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।

Advertisement

मुलाकात के दौरान सहकारिता क्षेत्र के सुदृढ़ीकरण, संस्थागत संरचनाओं के सशक्तीकरण, पारदर्शिता और सुशासन को बढ़ावा देने सहित किसानों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था के समग्र विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर गंभीर एवं सार्थक चर्चा हुई। 

डॉ. अरविंद शर्मा ने केंद्रीय मंत्री अमित शाह के दूरदर्शी मार्गदर्शन और मूल्यवान सुझावों के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

 

What are your Feelings
Advertisement
Tap to Refresh