Follow

कांग्रेसियों का रवनीत सिंह बिट्टू को गद्दार कहना सिख समाज का अपमान, माफी मांगे राहुल गांधी : मोहन लाल बड़ौली

Listen to this article

कांग्रेस पार्टी की मानसिकता  सिख विरोधी : बड़ौली

न्यूज़म ब्यूरो

चंडीगढ़,  5 फरवरी। सिख समाज के अपमान पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दूसरे दिन भी राहुल गांधी का पुतला फूंका और जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया। लगभग हर जिले में कांग्रेस और राहुल गांधी की सिख विरोधी मानसिकता के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हुए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली की मौजूदगी में सुभाष चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला दहन किया और जमकर राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने सरदार रवनीत सिंह बिट्टू के अपमान को सिख समाज का अपमान बताया। बड़ौली ने राहुल गांधी का पुतला दहन के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा।

Advertisement

पत्रकारों से बातचीत करते हुए मोहन लाल बड़ौली ने राहुल गांधी द्वारा रवनीत सिंह बिट्टू पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की मानसिकता हमेशा सिख समाज की विरोधी रही है।  1984 में सिख विरोधी दंगे हुए, सिखों का सरेआम कत्लेआम हुआ, लेकिन कांग्रेस नेताओं ने आज तक अपने किए पर न तो माफी मांगी और न ही कोई पश्चाताप दिखाया।

राहुल गांधी की मानसिकता आज भी वही है। बड़ौली ने राहुल गांधी पर आरोप लगाते हुए कहा कि राहुल गांधी ने जानबूझकर सिख समाज को अपमानित करने के लिए केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को ‘‘गद्दार’’ कहा और सिख समाज की भावनाओं को आहत करने का काम किया।

बड़ौली ने कहा कि सिख समाज का अपमान किसी भी परिस्थिति में सहन नहीं किया जाएगा। रवनीत सिंह बिट्टू एक सिख परिवार से आते हैं जिनके दादा एवं पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह देश के लिए शहीद हुए थे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की गद्दार वाली टिप्पणी अस्वीकार्य है। केंद्रीय मंत्री के खिलाफ राहुल गांधी द्वारा इस तरह के शब्दों का प्रयोग न केवल असंवैधानिक है, बल्कि सिख समाज की गरिमा पर सीधा हमला है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को सिख समाज से सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए।

एक सवाल पर बोलते हुए बड़ौली ने कहा कि जीरामजी गरीब और मजदूरों के लिए एक अच्छी योजना है। मनरेगा के तहत मजदूरों को 100 दिन का काम मिलता था, जबकि जीरामजी योजना के तहत 125 दिनों के काम की गारंटी मोदी सरकार ने दी है। जीरामजी योजना पारदर्शी योजना है और इसमें 10 हजार रुपये मजदूरों को अधिक मिलेंगे।

 

एक अन्य सवाल पर मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि कांग्रेस मुद्दाविहीन पार्टी है। कांग्रेस को राजनीति करने का बहाना चाहिए। किस योजना का लोगों को क्या फायदा और क्या नुकसान है इसका कांग्रेस नेताओं को ज्ञान नहीं है। नगर निकाय चुनाव पर उन्होंने कहा कि भाजपा हर समय चुनाव के लिए तैयार रहती है। सोनीपत, अंबाला, पंचकूला तीनों नगर निकाय चुनाव में भाजपा का कमल खिलने जा रहा है और कांग्रेस जीरो पर ही आउट होगी।

प्रदर्शन के दौरान भाजपा जिला अशोक भारद्वाज, मेयर राजीव जैन, जिला महामंत्री नीरज कुमार, तरूण देवीदास, जिला मीडिया प्रभारी दिनेश अत्री, योगेश पाल अरोड़ा, आजाद सिंह नेहरा, हरिओम शर्मा, शलेन्द्र तोमर, सुमित गहलावत, बबीता दहिया, आरती शर्मा, सीमा ग्रोवर, प्रेमा तिवारी, सुनीता लोहचब, किरण बाला, शंकर यादव, मुकेश डागर, मनोज त्यागी, राजकुमार शर्मा, संजीव बलेचा, नवीन मंगला आदि मौजूद रहे।

 

What are your Feelings
Advertisement
Tap to Refresh