Follow

नगर निगम चुनाव पूरे दमखम से लड़ेगी कांग्रेस, जीत सुनिश्चित : राव नरेंद्र सिंह

न्यूज़म ब्यूरो

चंडीगढ़ / पंचकूला। हरियाणा में वर्ष 2026 में होने वाले अंबाला, पंचकूला एवं सोनीपत नगर निगम चुनावों को लेकर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है। प्रदेश भर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है और संगठन पूरी मजबूती एवं अनुशासन के साथ चुनावी मैदान में उतरने के लिए तैयार है।

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस नगर निगम चुनाव पूरे दमखम के साथ लड़ेगी तथा जीत सुनिश्चित करने के लिए ठोस और व्यावहारिक रणनीति पर काम किया जा रहा है। इसी क्रम में चुनावी प्रक्रिया को सुव्यवस्थित, प्रभावी एवं परिणामोन्मुखी बनाने के उद्देश्य से पार्टी द्वारा जिला स्तरीय विशेष चुनाव समितियों का गठन किया गया है।
 
राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि गठित चुनाव समितियां संगठनात्मक समन्वय, चुनावी तैयारियों, प्रचार-प्रसार, जनसंपर्क तथा चुनाव से जुड़ी सभी औपचारिकताओं को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। उन्होंने विश्वास जताया कि कांग्रेस जनता के मुद्दों, विकास के स्पष्ट एजेंडे और मजबूत संगठनात्मक ढांचे के बल पर नगर निगम चुनावों में विजय का परचम लहराएगी।
प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व ने स्पष्ट किया कि पार्टी जमीनी स्तर पर जनसंपर्क को और अधिक सशक्त करेगी तथा समाज के हर वर्ग की समस्याओं को प्रमुख चुनावी मुद्दा बनाकर जनता के बीच जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा के दमनकारी रवैये से जनता त्रस्त है और अब और सहन नहीं करेगी। कांग्रेस ही एकमात्र ऐसा विकल्प है जो जनहित, समाजवाद, समानता और समग्र विकास की विचारधारा पर दृढ़ता से खड़ी है।
 
राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि सभी कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता एकजुट होकर, अनुशासित तरीके से यह चुनाव लड़ेंगे और विजय सुनिश्चित करेंगे।
 
जिला स्तरीय चुनाव समितियों के सदस्य इस प्रकार हैं :
 
पंचकूला नगर निगम चुनाव समिति :
प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह,
नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा,
सांसद वरुण चौधरी,
विधायक चंद्रमोहन,
जिला अध्यक्ष संजय चौहान
 
अंबाला नगर निगम चुनाव समिति :
प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह,
नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा,
सांसद वरुण चौधरी,
विधायक निर्मल सिंह,
चेतन चौहान, एआईसीसी सचिव,
जिला अध्यक्ष (शहरी) पवन अग्रवाल,
जिला अध्यक्ष (कैंट) परविंदर पाल सिंह,
जिला अध्यक्ष (ग्रामीण) दुष्यंत चौहान
सोनीपत नगर निगम चुनाव समिति :
प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह,
नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा,
सांसद सतपाल ब्रह्मचारी,
जिला अध्यक्ष (ग्रामीण) संजीव कुमार दहिया,
जिला अध्यक्ष (शहरी) कमल दीवान,
पूर्व विधायक सुरेंद्र पवार,
पूर्व विधायक जयवीर सिंह बाल्मीकि,
जय भगवान अंतिल 
प्रदेश कांग्रेस ने विश्वास व्यक्त किया कि सभी नियुक्त सदस्य पूरी निष्ठा, समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे। हरियाणा कांग्रेस एकजुट होकर नगर निगम चुनावों के इस संग्राम में उतरेगी और जनता के आशीर्वाद से विजय की पताका फहराएगी।
 
Advertisement
Tap to Refresh